देश की सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) अपने ग्राहकों को बचत और निवेश का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है। यह बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है, जिसमें ग्राहक कम से कम 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। बैंक की एफडी स्कीम पर 3.50% से लेकर 7.20% तक का ब्याज उपलब्ध है। खास बात यह है कि महज ₹1 लाख जमा करने पर ग्राहकों को ₹23,508 तक का गारंटीड ब्याज मिल सकता है।
FD पर मिल रहा है 7.10% तक का ब्याज :
फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वाले ग्राहकों को निश्चित समय के बाद मूलधन के साथ फिक्स ब्याज भी मिलता है। बैंक ऑफ बड़ौदा की 444 दिन वाली एफडी योजना इस समय सबसे ज्यादा रिटर्न दे रही है। इस पर सामान्य नागरिकों को 6.60% ब्याज, सीनियर सिटीजन को 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से अधिक) को 7.20% ब्याज दर का लाभ मिलता है। वहीं 3 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.50%, सीनियर सिटीजन को 7.00% और सुपर सीनियर ग्राहकों को 7.10% ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
| bob Square Drive Deposit Scheme | ||||||
|---|---|---|---|---|---|---|
| Callable | Non-Callable (Deposits above Rs 1 crore to less than Rs 3 crore) | |||||
| Tenor | Residents/General Public/NRO/NRE | Resident Senior Citizens | Resident Super Senior Citizen | Residents/General Public/NRO/NRE | Resident Senior Citizens | Resident Super Senior Citizen |
| 444 Days | 6.60% p.a. | 7.10% p.a. (6.60+ 0.50) |
7.20% p.a. (6.600+0.50+0.10) |
6.65% p.a. (6.60 + 0.05) |
7.15% p.a. (6.60+ 0.05 + 0.50) |
7.25% p.a. (6.60 + 0.05 + 0.50 + 0.10) |
₹1 लाख जमा पर मिलेगा गारंटीड फायदा :
-
यदि कोई सामान्य नागरिक (60 वर्ष से कम आयु) 3 साल की एफडी में ₹1,00,000 जमा करता है तो मैच्योरिटी पर उसे कुल ₹1,21,341 मिलेंगे, जिसमें ₹21,341 ब्याज शामिल होगा।
-
सीनियर सिटीजन (60 वर्ष से अधिक) को 3 साल की एफडी पर कुल ₹1,23,144 प्राप्त होंगे, जिसमें ₹23,144 ब्याज मिलेगा।
-
सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से अधिक आयु) को मैच्योरिटी पर कुल ₹1,23,508 मिलेंगे, जिसमें पक्के तौर पर ₹23,508 ब्याज शामिल रहेगा।
सुरक्षित निवेश का विकल्प :
बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम उन निवेशकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं। अलग-अलग आयु वर्ग के लिए अलग ब्याज दरें तय की गई हैं, जिससे वरिष्ठ और सुपर सीनियर निवेशकों को अतिरिक्त लाभ मिलता है।

