Amazon-Flipkart Diwali Sale : अमेज़न और फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर फेस्टिवल सेल आज, 23 सितंबर से शुरू हो गई है। अमेज़न ने पहले ही इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर 80% तक की छूट मिल रहा है। दोनों सेल में आप स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, एयर कंडीशनर और किचन एक्सेसरीज़ बेहद कम दामों पर खरीद सकते हैं। आइए जानें खास ऑफर्स के बारे में :
iPhone 16 पर ऑफर्स:
अमेज़न-फ्लिपकार्ट फेस्टिवल सेल के दौरान, आपको सेल का शुरुआती एक्सेस मिलेगा। आप iPhone 16 पर उपलब्ध डील्स का लाभ उठा सकते हैं। इस हैंडसेट को फ्लिपकार्ट पर ₹51,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
स्मार्टफोन पर कई शानदार ऑफर :
अमेज़न-फ्लिपकार्ट फेस्टिवल सेल के दौरान कई खास डील्स उपलब्ध होंगी। कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को रियायती कीमतों पर खरीदा जा सकेगा। iPhone 16, Samsung Galaxy S24, Google Pixel 9a और अन्य पर ऑफर उपलब्ध हैं।
मोबाइल एक्सेसरीज़ पर विशेष डील्स :
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान, आपको मोबाइल एक्सेसरीज़ और किचन अप्लायंसेज रियायती कीमतों पर खरीदने का मौका मिलेगा। 80% तक की छूट मिलेगी। इस दौरान आप घरेलू ज़रूरी सामान खरीद सकेंगे।
एसी और अन्य अप्लायंसेज पर छूट :
अगर आप अमेज़न-फ्लिपकार्ट फेस्टिवल सेल के दौरान नए एयर कंडीशनर (एसी) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। आप यहाँ 1 टन, 1.5 टन और 2 टन तक के एसी खरीद सकते हैं। विंडो और स्प्लिट एसी भी उपलब्ध हैं।
बैंक ऑफर उपलब्ध :
Amazon-Flipkart फेस्टिवल सेल के दौरान बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं। दोनों प्लेटफॉर्म पर 10% इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। Amazon India पर SBI कार्ड्स पर भी छूट उपलब्ध है।
Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान, ICICI बैंक और Axis बैंक के कार्ड्स पर 10% इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।

