Viral News : बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन पार करते समय दो लड़कियां मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। हालांकि इस हादसे दोनों बाल – बाल बच गयी। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों ने साहस दिखाते हुए ट्रैक के बीच में ही सो गईं, जिससे वे सुरक्षित बच गयी। अब इस हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे की है।
लड़कियों के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी :
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करीब चार बजे बेगूसराय रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान दो लड़कियां प्लेटफार्म नंबर 1 से 2 पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज की बजाय नीचे से रेलवे लाइन पार करने लगीं। इस बीच जब दोनों लड़कियां मेल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को उसके नीचे से पार करने की कोशिश कर रही थीं। तभी मालगाड़ी का सिग्नल हो गया और वह चल पड़ी।
रेलवे लाइन के बीच में सो गईं लड़कियां :
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान दोनों लड़कियों ने साहस का परिचय देते हुए तुरंत रेलवे लाइन के बीच में ही सो गईं। और ट्रेन गुजरने तक सोई रहीं। इधर, स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो प्लेटफार्म पर अफरा तफरी मच गयी। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को लगा कि दोनों को ट्रेन कुचल देगा, जिस कारण वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे और उन्हें ट्रेन के नीचे पटरी के बीच में लेटने को कहा।
चेतावनी के बाद छोड़ा गया :
वहीं शोर सुनकर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और ट्रेन गुजरने के बाद दोनों लड़कियों को उठा कर थाने पर ले गयी। फिर दोनों के नार्मल होने पर रेलवे पुलिस ने दोनों को जमकर फटकार लगायी और कड़ी चेतावनी देकर दोनों को छोड़ दिया। इसी बीच, स्टेशन पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने यात्रियों से की अपील :
इस घटना के बारे में आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर दो फुटओवर ब्रिज हैं। आरपीएफ और जीआरपी लगातार साउंड सिस्टम के ज़रिए स्टेशन पर आने वाले लोगों से अपील करती रहती है कि कोई भी यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेलवे लाइन को पार न करें। पीआरएस सिस्टम के ज़रिए भी लोगों से लगातार फुटओवर ब्रिज से होकर जाने की अपील की जाती है। लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं हैं, जिसके कारण आज एक बड़ी घटना टल गई। उन्होंने कहा कि यात्री इस घटना से सबक ले और सतर्क रहें। रेल पुलिस यात्रियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

