Tej Pratap Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की तबीयत बुधवार सुबह अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पेट दर्द की शिकायत के बाद वह बुधवार सुबह मेडिकल चेक-अप के लिए अस्पताल गए थे।
तेज प्रताप इलाज के लिए कंकड़बाग के मेडिवर्सल अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। डॉक्टरों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव की रिपोर्ट्स नॉर्मल पाई गईं। इलाज के बाद उन्हें दवाएं दी गईं और सावधानी बरतने की सलाह दी गई। इलाज के बाद तेज प्रताप यादव घर चले गए।
गौरतलब है कि मई 2025 में परिवार और पार्टी से अलग होने के बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी ‘जन शक्ति जनता दल’ बनाई थी और महुआ सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। उनकी पार्टी के सभी उम्मीदवार भी हार गए थे। अब, तेज प्रताप ने ब्लॉगिंग और वीडियो कंटेंट बनाने का रुख किया है, जो हमेशा से उनकी ताकत रही है।

