School Holidays 2025 : इस बार बिहार के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के लिए दशहरा का त्योहार खास होने वाला है। राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस साल छात्रों को सामान्य से ज़्यादा छुट्टियां मिलेंगी। इस बार दशहरा का त्योहार 22 सितंबर से शुरू होगा और 2 अक्टूबर 2025 को विजय दशमी के साथ समाप्त होगा।

क्यों मनाया जाता है दशहरा ?

दशहरा, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आश्विन माह की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जब भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस वर्ष दशहरा 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को मनाया जाएगा।

 

देखें कब से बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज :

शिक्षा विभाग द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार, दुर्गा पूजा के लिए 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक कुल 4 दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा, धनतेरस, दिवाली, भैया दूज और छठ पूजा के लिए 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक सभी स्कूलों में 10 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। यह लंबी छुट्टी छात्रों और अभिभावकों के लिए कई योजनाएँ बनाने का सुनहरा मौका होगा।

 

 त्यौहार का नाम  तारीख  दिन
 दुर्गा पूजा (कलश स्थापना )   22 सितम्बर, शुक्रवार  1
 दुर्गा पूजा/महात्मा गांधी जयंती   29 सितंबर से 02 अक्टूबर, शुक्रवार से सोमवार  4
 दशहरा/दीपावली/छठ पूजा/पितृ पक्ष/दिवाली पूजा   20-29 अक्टूबर, सोमवार से बुधवार  10

 

सरकार के इस फैसले से छात्रों और अभिभावकों दोनों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि इससे वे त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मना सकेंगे। लंबी छुट्टियों के कारण, बच्चे पढ़ाई के अलावा यात्रा और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भी समय निकाल पाएंगे। जिससे छात्र पूरे उत्साह के साथ त्योहार का आनंद ले पाएंगे।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version