Police Encounter: बिहार के गया जी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी है, जहां पुलिस ने शातिर और कुख्यात चंदन को मुठभेड़ में मार गिराया है। जिसके बाद चंदन को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। गोली उसके पैर में लगी है।

बता दें कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गजा जी के चर्चित डॉ. तपेश्वर सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। डॉक्टर को 19 जुलाई को गोली मारी गई थी, जिसके बाद लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भड़क गया था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के पुलिस अभियान चल रहा था। पुलिस को शेरघाटी मंदराजपुर गाँव में चंदन के छिपे होने की सूचना मिली थी। अभियान के दौरान जब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर हमला कर दिया। लेकिन पुलिस पहले से ही तैयार थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और दो गोलियां आरोपी चंदन के पैर में लगीं।

वहीं, पुलिस ने मौके से एक हथियार और डॉक्टर पर जानलेवा हमले में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल, घायल अपराधी चंदन को पुलिस ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

मालूम हो कि 19 जुलाई को गया के शेरघाटी में अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने डॉ. तपेश्वर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। जबड़े में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डॉ. तपेश्वर सिंह को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि उनका अपने परिवार के साथ संपत्ति विवाद चल रहा था। एक बदमाश की पिस्तौल मौके पर गिर गई, जिसे लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।

इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस अभी भी इस घटना में शामिल दो अपराधियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना में शामिल चंदन के दो अन्य साथियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version