PM Modi Live : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 4 अक्टूबर को प्रदेश के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इस दौरान वे बिहार सहित देशभर के युवाओं को ध्यान में रखते हुए 62 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।
PM-सेतु योजना का शुभारंभ :
कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से देशभर के 1000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के आधुनिकीकरण के लिए PM-सेतु योजना का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
युवाओं को मिलेंगे ₹1000 मासिक की आर्थिक सहायता :
प्रधानमंत्री इस मौके पर बिहार के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (MNSSBY) का भी विस्तार करेंगे। इस योजना के अंतर्गत अब तक केवल इंटर पास बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलता था, लेकिन अब कला, विज्ञान और वाणिज्य स्नातक बेरोजगार युवा भी इसके पात्र होंगे।
योजना के तहत 20 से 25 वर्ष की आयु वाले युवाओं को 2 साल तक हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
लगभग 5 लाख युवाओं को होगा फायदा :
- अब तक करीब 7.61 लाख बेरोजगार युवा इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।
- आर्थिक मदद के साथ-साथ लाभार्थियों को भाषा, कंप्यूटर और संवाद कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
- शिक्षा और अनुसंधान के नए अवसर
- प्रधानमंत्री मोदी बिहार के 4 विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाओं की नींव रखेंगे। इसके साथ ही बिहटा स्थित NIT पटना के नए कैंपस का लोकार्पण भी करेंगे।
युवाओं की सोच को समझने की कोशिश
संवाद कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी बिहार के युवाओं के राजनीतिक नजरिए, उनकी अपेक्षाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं को समझने का प्रयास करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर रोजगार सृजन, स्टार्टअप, डिजिटल स्किल्स, नई शिक्षा और प्रशिक्षण योजनाओं पर कैसे काम कर सकती हैं, इस पर चर्चा होगी।
IIT टॉपर्स को सम्मान
इसके अलावा प्रधानमंत्री 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 1200 व्यवसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम में वे कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान देशभर के IIT टॉपर्स को सम्मानित भी करेंगे।

