PM Kisan Yojana 22nd Installment 2026: पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक क्लिक में देश भर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में ₹18,640 करोड़ ट्रांसफर किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से किसानों को यह तोहफ़ा दिया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत, किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता मिलती है। यह राशि ₹2,000 की तीन सालाना किस्तों में दी जाती है।
खाते में नहीं आई किस्त तो क्या करें ?
अगर PM किसान की 22वीं किस्त अभी तक आपके बैंक खाते में जमा नहीं हुई है, या अगर आपको अपने मोबाइल फ़ोन पर कोई नोटिफिकेशन मैसेज नहीं मिला है, तो हो सकता है कि आपकी किस्त किसी वजह से रोक दी गई हो। इसके कई आम कारण हो सकते हैं; उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपने अपना e-KYC पूरा न किया हो, आपकी किसान ID जेनरेट न हुई हो, या आपकी ज़मीन के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज़ जमा न किए गए हों। इसके अलावा, अगर आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक नहीं है, या अगर आप इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं, तो भी किस्त का भुगतान रुक सकता है।
अब तक किसानों को भेजे गए सवा 4 लाख करोड़ :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि PM किसान योजना के तहत, अब तक किसानों के खातों में कुल ₹4.25 लाख करोड़ से ज़्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। असम के किसानों को भी इस योजना से काफ़ी फ़ायदा हुआ है। अब तक, राज्य के लगभग 19 लाख किसानों के खातों में ₹8,000 करोड़ से ज़्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। सरकार के अनुसार, इस बार 22वीं किस्त की राशि 93,225,913 किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है, जिससे पूरे देश के किसानों को वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है।


