बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana) के तहत हर महिला को 10 हज़ार रुपये देगी। यह राशि चुनाव से पहले इसी सितंबर माह में सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इस योजना की घोषणा की है।

सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य हर परिवार में कम से कम एक महिला को रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अलावा इस राशि से रोज़गार शुरू करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सरकार की यह महिला रोज़गार योजना तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गई है। इसके कार्यान्वय की ज़िम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है। उन्होंने बताया कि बिहार में करीब 2.70 करोड़ परिवार हैं। इन परिवारों की जो भी महिला आवेदन करेगी, उसे तुरंत 10,000 रुपये दिए जाएंगे।

 

 

मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना की मुख्य बातें :

⦁ पहली किस्त में 10 हज़ार रुपये दिए जाएँगे, इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

⦁ हर वर्ग और जाति की महिलाएँ इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

⦁ सितंबर 2025 में पंजीकरण के बाद महिलाओं के खाते में 10-10 हज़ार रुपये आने शुरू हो जाएँगे।

⦁ सरकार का मानना ​​है कि 10 हज़ार रुपये से महिलाएँ अपना रोज़गार शुरू कर सकेंगी।

⦁ वहीं, इस राशि से अपना रोज़गार शुरू करने वाली महिलाओं को 6 महीने बाद ज़रूरत के अनुसार 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

⦁ इसके लिए, महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए राज्य में गाँवों से लेकर शहरों तक हाट बाजार भी विकसित किए जाएँगे।

⦁ बिहार सरकार की इस योजना से 2.70 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ:

  1. महिला बिहार की मूल निवासी होनी चाहिए।
  2. योजना का लाभ एक परिवार की एक महिला को दिया जाएगा।
  3. यह राशि महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए दी जाएगी।
  4. सरकारी नौकरी करने वाली या उच्च आय वर्ग की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्व-घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • ईमेल आईडी (यदि कोई हो)

 

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version