Sarkari Yojana : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आयी है। सरकार ने महिलाओं के आर्थिक स्वतंत्रता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana) शुरु की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 7 सितंबर से शुरू हो रहा है। बता दें कि नीतीश सरकार के इस नई योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है। इस योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गयी। अब ग्रामीण विकास विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और इसका पहला चरण शुरू हो गया है।
15 सितंबर को खाते में आयेंगे 10 हज़ार रुपये :
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को अपना रोजगार शुरु करने के लिए 10 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिएआवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो रही है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा होने के बाद पहली किस्त 15 सितंबर से योजना की पहली किस्त सभी पात्र महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी। इसके तहत महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 10,000 रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। लेकिन यह लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जो निर्धारित शर्तें पूरी करेंगे।
आवेदन के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य :
ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के पास उनका अपना आधार कार्ड होन अनिवार्य है। इसके बिना योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जारी नियमावली के अनुसार आधार कार्ड के बिना कोई भी महिला न तो अपना पंजीकरण करा पाएगी और न ही उनके खाते में 10 हज़ार रुपये मिलेंगे। क्योंकि आवेदन की पूरी प्रक्रिया आधार से ही जुड़ी हुई है। इसलिए, अगर आपके पास अभी आधार कार्ड नहीं है, तो आज ही नजदीक के आधार केंद्र जा कर पहले इसे बनवा लें। ताकि पंजीकरण के समय आपको वापस नहीं आना पड़े।
आज से शुरू हुआ पंजीकरण :
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 7 सितंबर से शुरू हो रही है। शहरी क्षेत्र की महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगी। इसके लिए एक अलग पोर्टल तैयार किया गया है। जहाँ आधार नंबर डालकर पंजीकरण कराना होगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया रखी गई है। उन्हें जीविका के संकुल स्तरीय संघ में जाकर अपना आवेदन भरकर जमा करना होगा।
आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज :
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
स्व-घोषणा पत्र
मोबाइल नंबर
बैंक खाता पासबुक
ईमेल आईडी (यदि कोई हो)
आवेदन फॉर्म का प्रारूप :

