Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Elections : महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बन गयी सहमति, जल्द होगा औपचारिक ऐलान.
Bihar

Bihar Elections : महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बन गयी सहमति, जल्द होगा औपचारिक ऐलान.

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के दलों में सीट बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि सीटों की संख्या पर सहमति बन गई है और केवल मामूली फेरबदल की संभावना बाकी है। माना जा रहा है कि 10 अक्टूबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Bihar TodayBy Bihar TodayOctober 8, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार सीटों की संख्या को लेकर मोटा-मोटी सहमति बन चुकी है। हालांकि अंतिम समय में कुछ मामूली फेरबदल हो सकते हैं। अनुमान है कि 10 अक्टूबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Join-Our-WhatsApp-Group

राजद को सबसे बड़ा हिस्सा :

सूत्र बताते हैं कि इस बार सबसे अधिक सीटें राजद के हिस्से में जाएंगी। पार्टी को करीब 135 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है। कांग्रेस को अधिकतम 55 सीटें मिलने की संभावना है, लेकिन पार्टी अतिरिक्त सीटों की मांग पर अड़ी है। वहीं, वाम दलों ने कुल 75 सीटों की मांग की है। भाकपा माले ने 30, भाकपा ने 24 और माकपा ने 11 सीटों की सूची गठबंधन नेतृत्व को सौंपी है।

वाम दलों को मिल सकती हैं 35 सीटें :

2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में वाम दलों की मांग इस बार कहीं अधिक है। तब उन्हें कुल 29 सीटें मिली थीं। माना जा रहा है कि इस बार उन्हें अधिकतम 35 सीटें दी जा सकती हैं, जिनमें भाकपा को अपेक्षाकृत बड़ा हिस्सा मिलेगा।

उम्मीदवारों को मैदान में भेजा गया :

जिन उम्मीदवारों के नाम गठबंधन के भीतर तय हो गए हैं, उन्हें प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्रों में भेज दिया गया है। कुछ सीटों को लेकर अब भी मतभेद बने हुए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इन्हें भी जल्द सुलझा लिया जाएगा।

इस तरह बंट रहा है समीकरण :

जानकारी के अनुसार पिछली बार की तुलना में राजद को नौ सीटें कम और कांग्रेस को 15 सीटें कम मिलेंगी। इन 24 सीटों का बंटवारा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और वाम दलों के बीच होगा। संभावना जताई जा रही है कि वीआईपी को 18 और वाम दलों को छह सीटें दी जाएंगी।

मुकेश सहनी को मनाने की कोशिश :

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी को साधने की कवायद तेज है। चर्चा है कि उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें उप मुख्यमंत्री पद का वादा भी किया जा सकता है।

छोटे दलों की भूमिका :

महागठबंधन में इस बार झामुमो, रालोजपा और इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी भी शामिल हैं। इनके लिए क्रमशः दो-दो और एक सीट सुरक्षित रखी गई है। तय हुआ है कि झामुमो और रालोजपा की सीटें राजद के हिस्से से जबकि इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी की सीट कांग्रेस अपने हिस्से से देगी।

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) के संस्थापक आइपी गुप्ता पान-तांती समाज से जुड़े हुए हैं और उन्होंने हाल ही में पटना में सम्मेलन भी किया था। वहीं, झामुमो को बांका जिले की कटोरिया सीट पर उम्मीदवार उतारने का मौका मिल सकता है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और 2015 में यहां से राजद की स्वीटी सीमा हेम्ब्रम विजयी रही थीं। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मनिहारी सीट, जो इस समय कांग्रेस के पास है, उस पर भी समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Election 2025 Congress Mahagathbandhan
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.