Independence Day 2025 : 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज 15 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में झंडोतोलन किया। साथ ही तिरंगे को सलामी भी दी। इस दौरान उन्होंने बिहार वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

बिहार में कानून-व्यवस्था कायम :

अपने भाषण के दौरान सीएम नीतीश ने सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोगों ने राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने अपराध में कमी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार की बात कही। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2005 में सरकार बनने के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। 2005 के बाद से हत्या, लूट और अपहरण के मामलों में कमी आई है। लोग देर रात भी बिना किसी डर के आ-जा रहे हैं।

शिक्षा में सुधार:

इसके बाद सीएम नीतीश ने शिक्षकों की बहाली का ज़िक्र किया। सीएम नीतीश ने कहा कि शिक्षा में सुधार हुआ है। पहले स्कूल बहुत कम थे। जिसके चलते कई स्कूलों में नियोजित शिक्षकों की बहाली हुई। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिल और पोशाक योजना शुरू की गई। इसके साथ ही छात्राओं को 12वीं पास करने पर 25 हज़ार रुपये और स्नातक करने पर 50 हज़ार रुपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की बहाली का भी विस्तार से ज़िक्र किया।

 

 

स्वास्थ्य व्यवस्था में भी सुधार:

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर उन्होंने कहा कि पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब थी। लेकिन, 2005 में हमारी सरकार बनने के बाद हर तरह की व्यवस्था की गई। जिसमें राज्य के लोंगो को सरकारी अस्पताल में मुफ़्त इलाज की व्यवस्था सहित 7 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। इस दौरान सीएम नीतीश ने राज्य में बन रही सड़कों और पुलों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से दूर-दराज़ से भी पटना 5 घंटे में पहुँचा जा सकता है। हर घर में बिजली और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

युवाओं और महिलाओं के लिए काम:

अपने भाषण में, सीएम ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों और रोज़गार का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि अगले पाँच सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोज़गार दिया जाएगा। महिलाओं के लिए भी काम किया गया। उन्हें आरक्षण दिया गया। बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या इतनी है जितनी किसी और राज्य में नहीं है। जीविका दीदियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, मुस्लिम समुदाय के लिए उन्होंने कहा कि मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई है और उनके शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर मान्यता दी गई है। सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि बिहार में आगे भी इसी तरह विकास जारी रहेगा।

 

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version