Bihar Rain Alert : बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट बदली है और अब मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम बिहार के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटों में इन जिलों में तेज़ हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने के भी खतरे हैं।

इन 8 जिलों में होगी भारी बारिश :

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, सारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, जहानाबाद और औरंगाबाद में भारी बारिश हो सकती है। तेज हवा चलने की वजह से इन जगहों पर बिजली गिरने, पेड़ उखड़ने और कच्चे मकानों को नुकसान पहुँचने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बेहद ज़रूरी न होने पर बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में रुक-रुक कर बारिश :

पटना, बक्सर और औरंगाबाद में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। वहीं, नालंदा और सुपौल जैसे जिलों में लोग चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल हैं। मौसम के इस बेमेल मिजाज ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है।

किसानों के लिए राहत भरी है यह बारिश :

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मानसून की अनियमितता की वजह से राज्य में कहीं तेज बारिश हो रही है, तो कहीं गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दक्षिण और मध्य बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है। हालांकि इस बारिश से किसानों, खासकर धान की खेती करने वालों को राहत मिली है।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version