Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Good News: सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान ! उद्योगों को मिलेंगे 40 करोड़ रुपये की सब्सिडी, जाने कैसे मिलेगा लाभ.
Bihar

Good News: सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान ! उद्योगों को मिलेंगे 40 करोड़ रुपये की सब्सिडी, जाने कैसे मिलेगा लाभ.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक के बाद एक घोषणाएँ कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने एक बार फिर एक बड़ी घोषणा की है, जिससे राज्य के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और बिहार के औद्योगिक विकास में तेज़ी आएगी।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 26, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Good News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए बियाडा एमनेस्टी नीति 2025 के बाद नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (बीआईपीपीपी) लागू किया है। वहीं, सरकारी आदेश के अनुसार, औद्योगिक पैकेज का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना होगा।

Join-Our-WhatsApp-Group

पैकेज लागू करने का उद्देश्य क्या है?

बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज अगले 5 वर्षों में बिहार के लगभग 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोज़गार प्रदान करने में सहायक होगा। औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज लागू करने का उद्देश्य बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देना है, ताकि बिहार के युवाओं को रोज़गार मिले। युवा कुशल और आत्मनिर्भर बनें। उन्हें नौकरी के लिए बाहर न जाना पड़े, बल्कि राज्य में ही रोज़गार प्राप्त हो सके। बिहार की युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हो सके।

औद्योगिक पैकेज के क्या लाभ होंगे?

औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज के लागू होने से उद्योगों को 40 करोड़ रुपये तक का ब्याज अनुदान मिलेगा। नई औद्योगिक इकाइयों को 14 वर्षों तक स्वीकृत परियोजना का 300 प्रतिशत शुद्ध राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) मिलेगा। 30 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान मिलेगा। निर्यात प्रोत्साहन हेतु निधियों की सीमा 14 वर्षों तक 40 लाख रुपये प्रति वर्ष होगी। इस योजना के तहत कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग, स्टाम्प शुल्क और भूमि रूपांतरण शुल्क सहित निजी औद्योगिक पार्कों को सहायता, पेटेंट पंजीकरण और गुणवत्ता प्रमाणपत्र भी दिए जाएँगे।

पैकेज के तहत निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराई जाएगी :

इस औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज योजना के तहत बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित की जाएगी। साथ ही 100 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाली और 1000 से अधिक लोगों को रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाइयों को 10 एकड़ जमीन निःशुल्क दी जाएगी। इसके अलावे 1000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाली औद्योगिक इकाइयों को 25 एकड़ भूमि निःशुल्क दी जाएगी। योजना के माध्यम से राज्य में करीब 500 कंपनियों को 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित किए जाने की योजना है। कुल मिलाकर, इस पैकेज को लागू करने का सरकार का उद्देश्य बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है।

उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण होगा :

औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज बिहार में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करेगा। आत्मनिर्भर बिहार की अवधारणा को बल मिलेगा। यह औद्योगिक पैकेज न केवल निवेशकों के लिए आकर्षक है, बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था के लिए एक नई ऊर्जा वर्धक भी साबित होगा। यह राज्य को औद्योगिक दृष्टि से अग्रणी राज्यों की पंक्ति में लाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

आरा (भोजपुर) के तरारी, शेखपुरा के चेवड़ा, रोहतास के शिवसागर, शिवहर के तरियानी, दरभंगा के बहादुरपुर, पूर्णिया में औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क प्रोजेक्ट के तहत पटना जिले के फतुहा में फिन टेक सिटी का विकास किया जायेगा।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News CM Nitish Kumar Good News
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.