Fraud Alert : बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई महिला रोजगार योजना (Bihar Mahila Rojgar Yojana ) साइबर ठगों की चपेट में आ गई है। साइबर ठग फर्जी कॉल और लिंक भेजकर महिलाओं से बैंक डिटेल मांग रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की है।

बता दें कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ताकि महिलाएं किराना दुकान, सिलाई, ब्यूटी पार्लर या कुटीर उद्योग जैसे अपना खुद का व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकें।

साइबर ठगों की चालाकी :

योजना शुरू होते ही साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। कई जिलों से शिकायतें मिली हैं कि ठग महिलाओं को फोन, व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए फर्जी लिंक भेज रहे हैं। वे सरकारी अधिकारी या बैंक प्रतिनिधि बनकर आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी और ओटीपी मांगते हैं। कई मामलों में महिलाओं के खातों से पैसे भी उड़ाए गए हैं।

महिलाओं से सतर्क रहने की अपील :

योजना की निगरानी कर रही जीविका ने साफ़ तौर पर कहा है कि किसी भी कॉल, मैसेज या फ़र्ज़ी लिंक पर भरोसा न करें। आधिकारिक जानकारी सिर्फ़ सरकारी पोर्टल पर ही उपलब्ध है। हर ज़िले और ब्लॉक में कंट्रोल रूम नंबर जारी किए गए हैं। साथ ही, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। आर्थिक मदद से महिलाएं न सिर्फ़ रोज़गार शुरू कर पाएँगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी मज़बूत होगा। सरकार चाहती है कि लाखों महिलाएं इस योजना से जुड़ें और परिवार की आय में योगदान देकर समाज में अपनी पहचान बनाएँ।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version