Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Viral Video : फेसबुक फ्रेंड ने वायरल किया महिला का अश्लील वीडियो, आहत महिला ने की आत्महत्या.
Bihar

Viral Video : फेसबुक फ्रेंड ने वायरल किया महिला का अश्लील वीडियो, आहत महिला ने की आत्महत्या.

फेसबुक फ्रेंड द्वारा वीडियो वायरल किए जाने के बाद आहत महिला ने आत्महत्या कर ली है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव की है।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 2, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Viral Video : बिहार के नरकटियागंज की एक विवाहिता का अश्लील वीडियो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं फेसबुक फ्रेंड द्वारा वीडियो वायरल किए जाने के बाद आहत महिला ने आत्महत्या कर ली है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव की है। मृतक महिला की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के सबेया मंगुराहा गांव निवासी रहमत उर्फ बबलू शेख की पत्नी अफसाना खातून (28) के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले महुअवा गांव स्थित अपने मायके आई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पर शिकारपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Join-Our-WhatsApp-Group

इस घटना के संबंध में शिकारपुर थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल के बाद महिला ने खुदकुशी कर ली है। मृतका के गले पर काले निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि घटना के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल पर कई साक्ष्य भी मिले हैं।

परिजनों ने बताया कि मृतका अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। दिल्ली में उसकी दोस्ती फेसबुक पर सबेया मंगुराहा निवासी शमशाद नामक युवक से हुई। इसके बाद दोनों के बीच वीडियो कॉलिंग भी शुरू हो गई। इस दौरान आरोपी ने युवती को विश्वास में लेकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जब महिला के पति को इसकी भनक लगी तो वह विवाहिता को वापस अपने गांव ले आया और विवाहिता ने भी उस युवक से दूरी बना ली।

लेकिन इसके बाद आरोपी युवक उसे फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। विवाहिता ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद उसने वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों ने बताया कि पंद्रह दिनों के अंदर उक्त युवक ने तीन बार अश्लील वीडियो वायरल किया है। इससे आहत होकर विवाहिता ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद, थाना प्रभारी ने परिजनों से इस मामले में आवेदन देने को कहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के हर पहलू की जाँच कर कार्रवाई की जा रही है।

विवाहिता ने बनाया आत्महत्या का वीडियो:

इस बीच, महिला का आत्महत्या से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह साफ कह रही है कि शमशाद ने उसे बर्बाद कर दिया है। वह अब जीना नहीं चाहती और आत्महत्या कर रही है। इस वीडियो में महिला काफी अवसाद में भी दिख रही है। हालाँकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, परिजनों ने बताया कि आत्महत्या का वीडियो पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी विदेश से विवाहिता के तमाम अश्लील वीडियो वायरल कर रहा है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News Suicide Viral Video
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.