Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Election से पहले सीएम नितीश का मास्टर स्ट्रोक ! महिलाओं को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता से मिलेगी जीत? क्या कहते हैं जानकार
Bihar

Bihar Election से पहले सीएम नितीश का मास्टर स्ट्रोक ! महिलाओं को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता से मिलेगी जीत? क्या कहते हैं जानकार

Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 2, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Election 2025 :बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, बिहार की नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत, राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वह अपना कोई काम करके आत्मनिर्भर बन सकें। सरकार का दावा है कि यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोज़गार शुरू करने में मददगार साबित होगा। इसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं।

Join-Our-WhatsApp-Group

बहरहाल, अब पूरे राज्य में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या नीतीश कुमार की यह योजना चुनावों में मोदी सरकार के मुफ़्त राशन की तरह ‘हथियार’ साबित होगी? क्या बिहार चुनाव में 27,000 करोड़ परिवारों को लुभाने का दांव उन्हें जीत दिला पाएगा? क्या यह योजना पीएम मोदी की मुफ़्त राशन योजना की तरह बिहार में भी सफल होगी? आपको बता दें, कोरोना काल में शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY)’ को अब 2029 तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत 81 करोड़ से ज़्यादा लोगों को हर महीने मुफ़्त राशन मिल रहा है। इस योजना से भाजपा को कई राज्यों में चुनावी फ़ायदा हुआ।

बिहार में 2.70 करोड़ परिवार होंगे लाभार्थी:

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में इस योजना के बारे में कहा था कि ‘राज्य में लगभग 2.70 करोड़ परिवार हैं। इनमें से प्रत्येक परिवार की एक महिला को आवेदन करने पर तुरंत 10,000 रुपये की पहली किस्त मिल सकेगी। ज़रूरत पड़ने पर सरकार दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी देगी।’

27 हज़ार करोड़ रुपये का बड़ा खर्च:

सरकार के सूत्रों के अनुसार नीतिश सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को 10,000 रुपये देने पर करीब 27 हज़ार करोड़ रुपये खर्च होने के अनुमान है। वहीं इससे बिहार की राजनीति में इस योजना का बड़ा असर पड़ सकता है।

नीतीश ने तेजस्वी यादव के हर वादे का निकाला तोड़ :

दरअसल, राजद नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में पेंशन बढ़ाने और मुफ़्त भर्ती परीक्षा जैसी योजनाओं का वादा किया था। इससे पहले तेजस्वी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली ‘मेरी बहन मान’ योजना का ऐलान किया था। माना जा रहा है कि इसी के जवाब में नीतीश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना’ का कार्ड खेला।

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?

बिहार की राजनीति के जानकार रमाकांत चंदन मानते हैं कि नीतीश कुमार की राजनीति शुरू से ही महिला सशक्तिकरण की रही है। नीतीश कुमार को चुनावों में इसका फ़ायदा भी हुआ है। ऐसे में नीतीश कुमार कभी नहीं चाहेंगे कि महिला मतदाता विपक्षी दलों की किसी योजना के बहकावे में आएँ। ऐसे में नीतीश कुमार की यह योजना विपक्ष द्वारा किए गए नकद वादों का मुकाबला करने का एक प्रयास है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Election 2025 CM Nitish Kumar Sarkari Yojana
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

March 27, 2026

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.