CM Nitish Big Gift : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। इस बैठक में नीतीश सरकार ने ग्राम कचहरी सचिवों और होमगार्ड जवानों को बड़ा तोहफा दिया है।
सरकार ने राज्य के ग्राम कचहरी सचिवों और होमगार्ड जवानों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। कैबिनेट बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई है।

बिहार में चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने ग्राम कचहरी सचिवों और होमगार्ड जवानों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में सरकार ने राज्य के ग्राम कचहरी सचिवों का मानदेय बढ़ाने और होमगार्ड के भत्ते में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला लिया। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई।

होमगार्ड जवानों का भत्ता बढ़ा:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होमगार्ड जवानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार के अनुसार, आज हुई कैबिनेट बैठक में बिहार गृह रक्षा वाहिनी के होमगार्ड जवानों के ड्यूटी भत्ते में 347 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें प्रतिदिन 774 रुपये की जगह 1,121 रुपये मिलेंगे। यह बढ़ोतरी पुलिस के एक दिन के न्यूनतम वेतन के बराबर है। सरकार की इस घोषणा के बाद उनमें खुशी की लहर है।

ग्राम कचहरी सचिवों का मानदेय बढ़ा:

इसके साथ ही, सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और बड़े पैमाने पर काम कर रहे सचिवों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके मानदेय में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब उनका मासिक मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले से बिहार के हजारों ग्राम कचहरी सचिवों को सीधा फायदा होगा। आपको बता दें कि ग्राम कचहरी सचिव लंबे समय से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी।

शिक्षा और युवाओं के लिए नए अवसर:

इसके साथ ही सरकार ने एक और नई शिक्षक भर्ती और कला एवं संस्कृति विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती को स्वीकृति दी है। इस संबंध में सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से जहां युवाओं को रोज़गार मिलेगा, वहीं शिक्षा और सांस्कृतिक के क्षेत्र भी मज़बूत होंगे।

 

नीतीश कैबिनेट की बैठक में इन  एजेंडों पर मुहर लगी :

  • पंचायती राज विभाग में कार्यरत तकनीकी सहायक एवं एसआईटी सहायकों के मानदेय में वृद्धि की गई है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगी।
  • ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय ₹6000 मासिक से बढ़ाकर ₹9000 कर दिया गया।
  • अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय विद्यालय में कुल 1800 पदों का सृजन किया गया।
  • कला एवं संस्कृति विभाग में नए पदों का सृजन, जल्द होगी भर्ती
  • पथ निर्माण विभाग के कई प्रस्तावों पर मुहर।
  • पिछड़ा वर्ग अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रवृत्ति योजना के लिए 241 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।
  • भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत पटना सेंट्रल पूल नियमावली में संशोधन को स्वीकृति दी गई।
  • मद्य निषेध विभाग की औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति को स्वीकृति।
  • योजना विकास विभाग के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत नियमावली 2025 में संशोधन।
  • बिहार राजस्व कर्मचारी संपर्क नियमावली 2025 को मंजूरी।
  • बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण कर्मचारी नियमावली को मंजूरी।
  • पटना उच्च न्यायालय में कई पदों का सृजन।
  • आतंकवाद निरोधक दस्ते में 30% मासिक जोखिम भत्ते को मंजूरी।
  • बिहार अमीन संपर्क प्रोन्नति के वेतन ढांचे को मंजूरी।
  • विज्ञान प्रौद्योगिकी तकनीकी शिक्षा विभाग की कई योजनाओं को मंजूरी।
  • बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति संबंधी नियमावली में संशोधन।
  • किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवल, शेखपुरा जिले में नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण को मंजूरी।
  • बिहार में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सीधी भर्ती नियमावली को मंजूरी।
  • बिहार गिरि रक्षा वाहिनी को 1121 रुपये देने की मंजूरी।
  • राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रही छात्राओं की छात्रवृत्ति में वृद्धि की गई है।
  • पंचायती तकनीकी लेखपाल आईटी सहायक के मानदेय में वृद्धि की गई है।
Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version