Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Election : चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले – ‘उनकी पार्टी बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव.’
Bihar

Bihar Election : चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले – ‘उनकी पार्टी बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव.’

Bihar TodayBy Bihar TodayJuly 6, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Election 2025 : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि वह बिहार के हित में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके विरोधी उनकी राह में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष ने रविवार को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित ‘नव संकल्प महासभा’ को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Join-Our-WhatsApp-Group

एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिया गया यह बयान बीजेपी और जेडीयू की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा, ‘जब ये लोग सवाल पूछते हैं कि क्या चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? तो आज सारण की इस पावन धरती से मैं घोषणा करता हूं कि मैं चुनाव लड़ूंगा। यह चुनाव हम सबके लिए, हर बिहारी के लिए और हर बिहारी परिवार के लिए महत्वपूर्ण है और जब मैं कहता हूं कि हां, चिराग पासवान चुनाव लड़ेंगे, तो मैं आपको यह भी बता दूं कि चिराग पासवान सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मैं चिराग पासवान के तौर पर हर सीट पर चुनाव लड़ूंगा।’

बिहार की राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर चिराग पासवान ने चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘ऐसी घटनाएं ऐसी सरकार में हो रही हैं जो सुशासन के लिए जानी जाती है। मैं भी उस सरकार का समर्थन कर रहा हूं। लेकिन यह वाकई चिंता का विषय है। मैं इस सवाल से भागने की कोशिश नहीं करूंगा और न ही हमारी सरकार को ऐसा करने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजधानी के पॉश इलाके में इतनी बड़ी घटना खुलेआम होती है, यह बहुत ही गंभीर मामला है। मैं सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन के भी संपर्क में हूं… लेकिन ऐसी घटनाएं हमारी चिंता बढ़ाती हैं। इतनी बड़ी घटना के बाद अगर परिवार (गोपाल खेमका का) डरा हुआ है तो यह स्वभाविक है। यह ऐसा परिवार है जिसने पहले भी इस तरह की घटना का सामना किया है। ऐसे सवाल उठता है कि क्या स्थानीय प्रशासन ने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई? … यह प्रशासन की जिम्मेदारी थी।

चिराग पासवान ने कहा कि हत्या चाहे राजधानी पटना में हो या बिहार के किसी सुदूर गांव में, सरकार को कानून व्यवस्था के लिए जवाबदेह होना पड़ेगा। चिराग ने कहा कि सरकार जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती। शहरी क्षेत्र में खुलेआम घटना होती है। बगल में थाना था, अधिकारी उसी इलाके में रहते हैं। अगर इतने पॉश इलाके में ऐसी घटना होती है तो यह चिंता का विषय है। देखना होगा कि सुशासन के राज में अपराधियों को इतनी ताकत कहां से मिल गई। सरकार को गंभीर होना होगा।

लोजपा प्रमुख ने कहा कि बिहार में डोमिसाइल नीति लागू होनी चाहिए, मैं इसका समर्थन करता हूं। तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, ‘जब 2023 में बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, तब राजद के उपमुख्यमंत्री और राजद के शिक्षा मंत्री थे, जिन्होंने डोमिसाइल नीति को खत्म कर दिया।’ उन्होंने विपक्षी दलों पर लोकसभा चुनाव के दौरान आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

चिराग पासवान ने कहा, ‘विपक्ष ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को भ्रमित करने के लिए कई फर्जी नैरेटिव चलाए हैं। विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाया था। विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष फिर से भ्रम फैलाएगा। जब तक चिराग पासवान जिंदा हैं, तब तक आरक्षण या संविधान को कोई खतरा नहीं है।’ मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं एक चौकीदार की भूमिका में रहूं। मैं समाज के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े, अति पिछड़े, वंचित वर्ग से आने वाले लोगों का चौकीदार हूं।’

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Election 2025 Bihar News Chirag Paswan Politics
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.