BSSC Vacancy 2025 for 12th Pass : बिहार में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका आया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 23175 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गयी है। बता दें कि पहले इस भर्ती (विज्ञापन संख्या 02/2023) के लिए 12199 पद विज्ञापित किए गए थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 23175 कर दिया गया है, यानी 10976 नए पद जोड़े गए हैं।
इस भर्ती के लिए 15 अक्टूबर से आवेदन विंडो खुल गयी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे आवेदन कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय भर्ती के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, वे सभी पदों के लिए पात्र होंगे, अर्थात उन्हें सभी पदों के लिए आवेदन किया हुआ माना जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार http://www.onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रत्येक श्रेणी के लिए रिक्तियों का विवरण :
कुल 23,175 रिक्तियों में से 35% क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के लिए 7,394 पद आरक्षित होंगे। इन 23,175 रिक्तियों में से 10,142 पद अनारक्षित हैं। 3,212 पद अनुसूचित जाति, 219 अनुसूचित जनजाति, 3,974 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 2,562 पिछड़ा वर्ग, 767 पिछड़ा वर्ग की महिलाओं और 229 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित होंगे।
परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पहले ही आवेदन कर चुके उम्मीदवारों की संख्या लगभग 27 लाख है। इसका मतलब है कि आवेदकों की संख्या में और वृद्धि होगी। लगभग नौ वर्षों के बाद, बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 2023 में द्वितीय इंटर-स्तरीय भर्ती के लिए रिक्तियों की घोषणा की। प्रथम इंटर-स्तरीय परीक्षा का विज्ञापन 2014 में प्रकाशित हुआ था और इसका अंतिम परिणाम सात वर्ष बाद घोषित किया गया। द्वितीय इंटर-स्तरीय भर्ती के लिए आवेदन नवंबर 2023 तक स्वीकार किए जाएँगे।
पात्रता मानदंड: 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर टाइपिंग कौशल भी आवश्यक है।
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कैसे होगी:
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न :
प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक योग्यता से प्रश्न पूछे जाएँगे। कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। प्रश्नपत्र की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।
-इंटर स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्णांक – सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 40%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 34% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 32% हैं।
परिणाम सामान्यीकृत पद्धति से घोषित किए जाएँगे:
यदि परीक्षा अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाती है, तो परिणाम सामान्यीकृत पद्धति से घोषित किए जाएँगे। प्रारंभिक परीक्षा में रिक्तियों की संख्या के पाँच गुना उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जाएगा। ये उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹100

