Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar News : बिहार में उद्घाटन से पहले ही दरकने लगा पुल ! विधायक ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, जांच की मांग.
Bihar

Bihar News : बिहार में उद्घाटन से पहले ही दरकने लगा पुल ! विधायक ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, जांच की मांग.

Bihar TodayBy Bihar TodayJuly 21, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
उद्घाटन से पहले ही दरकने लगा पुल
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar News : बिहार के समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहा पुल उद्घाटन से पहले ही दरकने लगा है। इस पुल के स्लैब और रैलिंग में कई जगह दरारें दरारें आ गई हैं और सीमेंट भी उखड़ रहा है। लोगों को डर है कि भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं स्थानीय विधायक ने पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। इस मामले में उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Join-Our-WhatsApp-Group

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को इस पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल के निर्माणाधीन स्लैब और रेलिंग में दरारें देखी। जिसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात की और मौके पर मौजूद इंजीनियर को तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बताया कि यह पुल उनकी मांग पर बन रहा है और दिसंबर 2025 तक इसका निर्माण पूरा होना निश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद आज वे इस पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आए थे। निरीक्षण के दौरान निर्माण में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके चलते उन्होंने विभाग के अधिकारियों को पुल निर्माण कार्य को तत्काल रोकने के लिए कहा है और इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विधायक ने कहा कि पुल निर्माण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि यह जनता और सरकार के पैसों से बन रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में आये दिन निर्माण में गड़बड़ी के कारण पुल गिरने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ऐसे में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए वे इस मुद्दे को बिहार विधान सभा में भी उठा कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएंगे।

बता दें कि इस पुल का शिलान्यास साल 2024 में हुआ था। इस पुल का निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा कराया जा रहा। यह पुल जितवारपुर हकीमाबाद गांव के राजघाट के पास बनाया जा रहा है और इसके निर्माण पर लगभग 47 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

इस पुल के बन जाने से जितवारपुर, हकीमाबाद, विशनपुर, नागरबस्ती, मन्नीपुर, मुक्तापुर, किशनपुर और इलमासनगर आदि गांव के लोगों को फायदा होगा। इसके अलावे रोसड़ा, हसनपुर, दलसिंहसराय और बेगूसराय से दरभंगा आने -जाने वाले लोग शहर में प्रवेश किए बिना ही आ – जा सकेंगे। साथ ही शहर के मगरदही पुल पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

एक नजर में पुल :

पुल की लंबाई- 400 मीटर

पहुंच पथ की लंबाई- 679 मीटर

पुल की चौराई- 11.9 मीटर

पुल में कुल पाए की संख्या- 11

पाए के बीच की दूरी- 35.17 मीटर

निर्माण का अनुमानित लागत : 47 करोड़

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News Bridge Crack CM Nitish Kumar
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Loading Comments...