Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Breaking News : बिहार में दूध पीने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर.
Bihar

Breaking News : बिहार में दूध पीने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर.

पटना जिले के खीरी मोड़ गांव में दूध पीने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 12, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Breaking News : बिहार के पटना जिले के खीरी मोड़ गांव में दूध पीने से तीन भाई-बहनों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसमें दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी है, जबकि एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक बच्चों में 4 वर्षीय विकास कुमार एवं तीन वर्षीय मोहित कुमार शामिल है। वहीं उसकी बहन छह वर्षीय निधि कुमारी का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

Join-Our-WhatsApp-Group

जानकारी के अनुसार ये सभी बच्चे जहानाबाद जहानाबाद जिला के कलेर प्रखंड के मसूदपुर गांव निवासी मोहन ठाकुर के बेटे – बेटी बताए जा रहे हैं। मोहन ठाकुर सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी नीरा देवी बच्चों को लेकर दो माह से अपने मायके पटना जिले के खीरी मोड़ गांव में रह रही थी।

परिजनों ने बताया सोमवार की रात करीब दस बजे बच्चों को दूध पीने के लिए दिया गया था। इसके बाद बच्चे सोने चले गए लेकिन दूध पीने के करीब एक घंटे के बाद ही बच्चों के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीक के अरवल सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे, इस दौरान रास्ते में ही दो बच्चे विकास और मोहित ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद रात में परिजन छह वर्षीय निधि कुमारी को लेकर अरवल सदर अस्पताल पहुंचे। जिसे वहां पीकू वार्ड में भर्ती किया गया था। लेकिन उसकी गंभीर गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दूध बच्चों को बाजार से लाकर पिलाया गया था। डॉक्टरों ने बच्चों के बीमार होने की वजह फूड प्वाइजनिंग बताई है। इस दर्दनाक घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि उस दूध में ऐसा क्या मिला था, कि पीते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

घटना के संबंध में मृतक के चाचा रंजय ठाकुर ने बताया कि रात में सभी ने लिट्टी चोखा खाया था। इसके बाद दोनों भाई-बहन ने बाहर से आया एक गिलास दूध पिया। दूध पीने के एक घंटे बाद अचानक दोनों भाई-बहन के पेट में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें खिरी मोड़ गांव से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों भाइयों की मौत हो गई।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar News Breaking News Jehanabad
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Loading Comments...