Bihar Weather Today: बिहार में अगले दो-तीन दिनों में मानसून और ज़ोर पकड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 22-26 अगस्त के दौरान राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने पटना समेत 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पटना समेत गोपालगंज, सीवान, सारण, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गयाजी, नवादा, वैशाली, समस्तीपुर और पश्चिमी चंपारण जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के प्रमुख शहरों में बारिश की स्थिति :

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक मधुबनी के राजनगर में 75.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सुपौल जिले के बीरपुर में 61 मिमी, फारबिसगंज में 55.4 मिमी, जहानाबाद में 52.2 मिमी, कटिहार के मनिहारी में 51 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 50.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

वहीं पटना जिले के फुलवारीशरीफ में 44.6 मिमी, पटना के संपतचक में 40.2 मिमी, फतुहा में 37.2 मिमी, दानापुर में 27.6 मिमी, मसौढ़ी में 25.6 मिमी, खुसरूपुर में 25.6 मिमी,

इसके अलावे दरभंगा में 36.4 मिमी, जहानाबाद के काको में 34.8 मिमी, सुपौल के पारापतगंज में 30.2 मिमी, मधुबनी के पंडौल में 28.4 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गयाजी का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

वहीं, मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version