Bihar Weather Today : बिहार के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके साथ ही 24 जिलों के कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। इस दौरान उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण बिहार में अधिक बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका और जमुई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ठनका गिरने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने आज दक्षिण बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट और उत्तर बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि इस बार राज्य में सामान्य से कम बारिश हुई है। जबकि बिहार में मानसून को लेकर पॉजिटिव भविष्यवाणी की गयी थी। अनुमान था कि इस साल राज्य में जमकर वर्षा होगी लेकिन अभी तक मानसून कमजोर ही रहा है। अब तक सिर्फ 241.9 मिलीमीटर ही बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 44 प्रतिशत कम है. जबकि इस समय तक बिहार में 432.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी।

शुक्रवार को पटना में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.2 और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन शहर में दिन का तापमान 37 डिग्री और आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ।

 

 

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version