Bihar Weather Today: बिहार में इन दिनों मानसून सक्रिय है। कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस बीच, आज मौसम विभाग ने बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने गयाजी, औरंगाबाद, सारण, भोजपुर, सीवान, अरवल, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण बिहार में मानसून सक्रिय रहेगा:

मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश के साथ-साथ गरज, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। आज दक्षिण बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, खासकर उत्तर बिहार से ज्यादा। इसके साथ ही, अगले तीन दिनों तक राज्य के तापमान में ज़्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

तापमान में गिरावट दर्ज की गई:

23 अगस्त की बात करें तो शनिवार को राजधानी पटना समेत 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिससे बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जहानाबाद में सबसे ज़्यादा 15.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही, राज्य में सबसे ज़्यादा 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बेगूसराय में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान वाल्मीकि नगर में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बक्सर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चली।

पटना में सुबह से ही बादल छाए रहे :

राजधानी पटना की बात करें तो आज सुबह से ही कई हिस्सों में बादल छाए रहे। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ-साथ सुबह से ही ठंडी हवा भी चल रही है। ऐसे में आज भी पटना में तेज़ बारिश की संभावना है। 23 अगस्त को पटना में सुबह से ही बादल छाए रहे। कई इलाकों में बारिश भी हुई। पटना में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version