Bihar Weather Today : बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिसके चलते कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और मधुबनी जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है। आईएमडी ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक पूरे बिहार में बहुत भारी बारिश की आशंका जतायी है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मौजूदा मौसमी सिस्टम के चलते 12 और 13 अगस्त को पूरे बिहार में मूसलाधार बारिश की संभावना है, जिसमें उत्तर बिहार के 19 जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान है, जबकि पटना समेत दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम और भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में होगी बारिश :

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने दरभंगा, वैशाली, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें विभाग ने कहा है कि इस दौरान गरज के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलने और कई इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा है। जबकि पूर्वी दक्षिण बिहार के भागलपुर, खगड़िया और मुंगेर में भी भारी बारिश की संभावना है।

 

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version