Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Weather Today : बिहार में ठंड का रिकॉर्ड टूटा ! तापमान 4 डिग्री तक गिरा, नालंदा में तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.
Bihar

Bihar Weather Today : बिहार में ठंड का रिकॉर्ड टूटा ! तापमान 4 डिग्री तक गिरा, नालंदा में तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.

Bihar Weather Today : बिहार में इस बार ठंड ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिन हो या रात, तापमान लगातार कम बना हुआ है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बिहार में शीतलहर के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
Bihar TodayBy Bihar TodayJanuary 11, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Weather Today : बिहार में भीषण शीतलहर कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाओं और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में शीतलहर और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रातों में से एक साबित हुई।

Join-Our-WhatsApp-Group

नालंदा रहा सबसे ठंडा शहर :

बिहार में न्यूनतम तापमान के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, नालंदा में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। वहीं, शेखपुरा में न्यूनतम तापमान 3.2°C दर्ज किया गया।

राजधानी पटना के आज के मौसम की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 4.1°C दर्ज किया गया, जिससे ठंड की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

राज्य में तापमान 4 डिग्री तक लुढ़का :

पिछले कई दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 4°C के आसपास बना हुआ है। गया के आज के तापमान की बात करें तो यहां सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां पारा 4.2°C तक गिर गया। बिहार तापमान अपडेट के अनुसार, ठंडी रात लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रही है।

दिन में भी कोई राहत नहीं :

ठंड का असर सिर्फ रात तक ही सीमित नहीं है। दिन में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। वाल्मीकिनगर मौसम में दिन का अधिकतम तापमान सिर्फ 11°C दर्ज किया गया, जिसे इस मौसम के लिए असामान्य माना जाता है। कई सालों बाद बिहार में दिन और रात दोनों समय भीषण ठंड पड़ रही है।

11 जनवरी का मौसम :

आज भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और अररिया में ठंड से कुछ राहत मिली है, इसलिए यहां कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

अगले 48 घंटे तक जारी रहेगी शीतलहर , 31 जिलों में ऑरेंज अलर्ट:

IMD बिहार के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के 31 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है। घने कोहरे के अलर्ट के कारण, सुबह और देर रात विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

15 जनवरी के बाद बदल सकता है मौसम :

IMD के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 जनवरी के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। अगर बारिश होती है तो ठंड बढ़ सकती है, हालांकि, इस समय के बाद तापमान में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल सकते हैं। अगले दो दिनों तक दिन के तापमान में थोड़ी वृद्धि संभव है, लेकिन रात का तापमान और गिर सकता है।

ये रहे सबसे ठंडे जिले :

  • नालंदा –3.1°C
  • औरंगाबाद – 4°C
  • पटना – 4.1°C
  • गयाजी – 4.2°C
  • नवादा, बक्सर – 4.2°C
  • अरवल – 4.4°C
  • रोहतास, मुंगेर – 4.6°C
  • भोजपुर, जहानाबाद – 4.7°C
  • लखीसराय – 4.8°C
  • शेखपुरा – 5.7°C
  • डेहरी और सबौर – 6°C

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Weather Today Cold Wave Alert IMD Alert
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.