Bihar School Holidays 2026 : बिहार सरकार ने आने वाले साल 2026 के लिए स्कूलों का सालाना छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर पूरे राज्य में लागू होगा। इसमें पूरे साल में 75 छुट्टियां शामिल हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और बड़े धार्मिक त्योहार शामिल हैं।
स्कूलों में 75 दिन की छुट्टियां होंगी:
बिहार सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले साल स्कूलों में 75 दिन की छुट्टियां होंगी। अगर हफ्ते के सभी रविवार को हटा दिया जाए, तो बाकी छुट्टियां 65 दिन होंगी। यह कैलेंडर 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगा। इस साल स्कूलों में कुल 75 दिन की छुट्टियां होंगी। इनमें गर्मियों की छुट्टियां, दिवाली-छठ पूजा, सर्दियों की छुट्टियां, दुर्गा पूजा और होली शामिल हैं। इस साल दुर्गा पूजा की छुट्टियां 5 दिन की होंगी। होली के लिए दो दिन की छुट्टी दी गई है।
सर्दियों में एक हफ्ते की छुट्टी:
कैलेंडर के अनुसार, स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों को 20 दिन की गर्मियों की छुट्टी मिलेगी। दिवाली से छठ पूजा तक 10 दिन की छुट्टी होगी। इसके अलावा, सर्दियों में एक हफ्ते की छुट्टी होगी। हालांकि, मौसम की स्थिति के आधार पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
| अवकाश का नाम | तिथि | छुट्टियों की संख्या |
| मकर संक्राति | 14 जनवरी 2026 | 1 दिन |
| बसंत पंचमी | 23 जनवरी 2026 | 1 दिन |
| गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी 2026 | 1 दिन |
| संत रविदास जयंती | 1 फरवरी 2026 | 1 दिन |
| शब-ए-बारात | 4 फरवरी 2026 | 1 दिन |
| महा शिवरात्रि | 15 फरवरी 2026 | 1 दिन |
| होली | 3 व 4 मार्च 2026 | 2 दिन |
| रमजान का आखिरी जुमा | 13 मार्च 2026 | 1 दिन |
| ईद-उल-फितर (ईद) | 21 मार्च 2026 | 1 दिन |
| बिहार दिवस | 22 मार्च 2026 | 1 दिन |
| रामनवमी | 27 मार्च 2026 | 1 दिन |
| महावीर जयंती | 31 मार्च 2026 | 1 दिन |
| गुड फ्राइडे | 3 अप्रैल 2026 | 1 दिन |
| भीम राव अंबेडकर जयंती | 14 अप्रैल 2026 | 1 दिन |
| वीर कुंवर सिंह जयंती | 23 अप्रैल 2026 | 1 दिन |
| जानकी नवमी | 25 अप्रैल 2026 | 1 दिन |
| मई दिवस / बुद्ध पूर्णिमा | 1 मई 2026 | 1 दिन |
| ईद-उल-अजहा (बकरीद) | 28 मई 2026 | 1 दिन |
| समर वेकेशन | 1 से 20 जून 2026 | 20 दिन |
| मुहर्रम | 27 जून 2026 | 1 दिन |
| कबीर जयंती | 29 जून 2026 | 1 दिन |
| चेहल्लुम | 4 अगस्त 2026 | 1 दिन |
| स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त 2026 | 1 दिन |
| अंतिम श्रावणी सोमवार | 24 अगस्त 2026 | 1 दिन |
| पैगंबर मुहम्मद (PBUH) का जन्मदिन | 26 अगस्त 2026 | 1 दिन |
| रक्षाबंधन | 28 अगस्त 2026 | 1 दिन |
| श्री कृष्ण जन्माष्टमी | 4 सितंबर 2026 | 1 दिन |
| हरि तालिका व्रत (तीज व्रत) | 14 सितंबर 2026 | 1 दिन |
| अनंत चतुर्दशी | 25 सितंबर 2026 | 1 दिन |
| महात्मा गांधी जयंती | 2 अक्टूबर 2026 | 1 दिन |
| जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) | 5 अक्टूबर 2026 | 1 दिन |
| दुर्गा पूजा (कलश स्थापना) | 11 अक्टूबर 2026 | 1 दिन |
| दुर्गा पूजा | 17 से 21 अक्टूबर 2026 | 5 दिन |
| दिवाली/चित्रगुप्त पूजा/भाई दूज/छठ पूजा | 7 से 17 नवंबर 2026 | 10 दिन |
| गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा | 24 नवंबर 2026 | 1 दिन |
| विंटर वेकेशन (क्रिसमस दिवस और गुरु गोबिंद सिंह जयंती) | 25 से 31 दिसंबर 2026 | 7 दिन |

