Bihar Rain Alert : बिहार का मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। बुधवार को पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही दिनभर बारिश होती रही। अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। अक्सर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है, लेकिन आईएमडी पटना ने अब तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

इन तीन जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी :

आज और कल बिहार के तीन जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। सुपौल, अररिया और किशनगंज में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मधुबनी, शिवहर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, जहानाबाद, नालंदा, अरवल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे बिहार में वज्रपात की संभावना है। अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

15 अगस्त का मौसम :

किशनगंज जिले में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है। कई अन्य जिलों में भी वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 15 अगस्त को गया और पश्चिमी चंपारण जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

 

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version