Bihar Rail News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे ने दी बड़ी सौगात दी। पूर्व मध्य रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है। रेलवे के इस फैसले से बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इन ट्रेनों के संचालन की अवधि में वृद्धि:
ट्रेन संख्या 03697 गया-दिल्ली स्पेशल की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है और अब यह 16 अगस्त से 21 अगस्त तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष 6 दिन गया से चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 03697 गया-दिल्ली स्पेशल की संचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है। 03698 दिल्ली-गया स्पेशल ट्रेन के समय में विस्तार किया गया है और अब यह 17 अगस्त से 22 अगस्त तक आनंद विहार से सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष 6 दिन चलेगी।
ट्रेन संख्या 03221 राजगीर-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) स्पेशल ट्रेन अब 18 अगस्त से 15 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को राजगीर से चलेगी। जबकि, ट्रेन संख्या 03222 उधमपुर – राजगीर स्पेशल ट्रेन अब 20 अगस्त से 17 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से चलेगी।
ट्रेन संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल अब 17 अगस्त से 15 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। जबकि, ट्रेन संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 21 अगस्त से 18 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।
ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन अब 19 अगस्त से 30 नवंबर तक हर दिन चलेगी। जबकि, ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन अब 20 अगस्त से 1 दिसंबर तक हर दिन चलेगी।
ट्रेन संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल अब अपने परिचालन अवधि में विस्तार के बाद 16 अगस्त से 13 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से चलेगी। जबकि, ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन अब 17 अगस्त से 14 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से चलेगी।
ट्रेन संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल अब 20 अगस्त से 10 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को सहरसा से चलेगी। ट्रेन संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल अब 19 अगस्त से 9 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार से चलेगी।
ट्रेन संख्या 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल अब 16 अगस्त से 13 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को धनबाद से चलेगी। ट्रेन संख्या 03310 जम्मू तवी-धनबाद स्पेशल अपनी परिचालन अवधि में विस्तार के बाद 17 अगस्त से 14 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार और बुधवार को जम्मू तवी से चलेगी।
ट्रेन संख्या 03697 गया-दिल्ली स्पेशल ट्रेन अब 16 अगस्त से 21 अगस्त तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष 6 दिन गया से चलेगी। ट्रेन संख्या 03698 दिल्ली-गया स्पेशल अindianब 17 अगस्त से 22 अगस्त तक सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष 6 दिन आनंद विहार से चलेगी।
ट्रेन संख्या 05517 सरायगढ़-देवघर स्पेशल अब 15 अगस्त से 24 अगस्त तक हर दिन चलेगी। जबकि ट्रेन संख्या 05518 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल अब 16 अगस्त से 25 अगस्त तक हर दिन चलेगी।
ट्रेन संख्या 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त (रविवार) को गया से चलेगी। जबकि ट्रेन संख्या 02398 आनंद विहार गया स्पेशल ट्रेन 18 अगस्त (सोमवार) को आनंद विहार से चलेगी।
ट्रेन संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन अब 19 अगस्त से 12 सितंबर तक सप्ताह के सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और मंगलवार को धनबाद से चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 03312 चंडीगढ़ धनबाद स्पेशल ट्रेन अब 21 अगस्त से 14 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चंडीगढ़ से चलेगी।
ट्रेन संख्या 03223 राजगीर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन अब 22 अगस्त से 12 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को राजगीर से चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 03224 हरिद्वार-राजगीर स्पेशल ट्रेन अब 23 अगस्त से 13 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को हरिद्वार से चलेगी।

