Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Protest : पटना में प्रदर्शन कर रहे राजस्व कर्मियों पर लाठीचार्ज, BJP कार्यालय के बाहर पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
Bihar

Bihar Protest : पटना में प्रदर्शन कर रहे राजस्व कर्मियों पर लाठीचार्ज, BJP कार्यालय के बाहर पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.

पटना में प्रदर्शन कर रहे राजस्व एवं भूमि विभाग के कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना में कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लाठीचार्ज की यह घटना भाजपा के प्रदेश कार्यालय के सामने हुई।
Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 10, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Protest : बिहार के पटना में प्रदर्शन कर रहे राजस्व एवं भूमि विभाग के कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना में कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लाठीचार्ज की यह घटना भाजपा के प्रदेश कार्यालय के सामने हुई। आपको बता दें कि बिहार सरकार ने 16 अगस्त से बिहार में महासर्वेक्षण अभियान शुरू किया था। इस दौरान भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग में पहले से कार्यरत सर्वेक्षण कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद सरकार ने 9000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

Join-Our-WhatsApp-Group

जानकारी के अनुसार, राजस्व एवं भूमि विभाग में संविदा पर नियुक्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 16 अगस्त से गर्दनीबाग धरना स्थल पर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान न तो कोई सरकारी अधिकारी और न ही कोई विभागीय अधिकारी या मंत्री उनसे मिलने आया। किसी ने भी उनकी समस्या जानने की कोशिश नहीं की। फिर अचानक विभाग ने उन्हें काम पर लौटने का अल्टीमेटम दे दिया और इसके तुरंत बाद बिना किसी बातचीत के लगभग 9000 कर्मचारियों के खिलाफ तुगलकी फरमान जारी कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

Bihar Protest : पटना में प्रदर्शन कर रहे राजस्व कर्मियों पर लाठीचार्ज, BJP कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे प्रदर्शनकारी

पटना में प्रदर्शन कर रहे राजस्व एवं भूमि विभाग के कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना में कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लाठीचार्ज की… pic.twitter.com/qxizThvZyx

— BIHAR TODAY (@livebihartoday) September 10, 2025

इसके विरोध में राजस्व कर्मचारियों ने भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान किया, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ। प्रदर्शनकारी राजस्व एवं भूमि विभाग के कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे, लेकिन किसी ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। आखिरकार थक-हारकर राजस्व कर्मचारी आज भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे और किसी वरिष्ठ भाजपा नेता से बात करना चाहते थे ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके, लेकिन उल्टा पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में कई कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए हैं।

बिहार में संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर पटना में BJP कार्यालय पहुंचे थे.

BJP ने पुलिस भेजकर इनकी पिटाई करवा दी. कई कर्मचारी घायल हैं.

बिहार की नीतीश और मोदी की सरकार अत्याचार की सरकार बन गई है.

लेकिन.. जल्द ही इस अत्याचार का खात्मा होगा, बिहार की जनता अकल ठिकाने लगाएगी. pic.twitter.com/nQnWaWEscd

— Congress (@INCIndia) September 10, 2025

राजस्व एवं भूमि विभाग के कर्मचारियों की क्या मांगें हैं?

  • विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त अधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो/विशेष सर्वेक्षण अमीन/विशेष सर्वेक्षण लिपिक की सेवा 60 वर्ष तक नियमित की जानी चाहिए।
  • विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त अधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो/विशेष सर्वेक्षण अमीन/विशेष सर्वेक्षण लिपिक को क्रमशः सहायक अभियंता सिविलियन (एई), कनिष्ठ अभियंता सिविलियन (जेई), उच्च श्रेणी लिपिक (यूडीसी) के पद पर नियमित नियुक्ति में कार्य अनुभव के लिए प्रति वर्ष 5 अंक की वरीयता दी जानी चाहिए।
  • विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त अधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो/विशेष सर्वेक्षण अमीन/विशेष सर्वेक्षण लिपिक को क्रमशः सहायक अभियंता सिविलियन (एई), कनिष्ठ अभियंता सिविलियन (आईई), निम्न श्रेणी उच्च श्रेणी लिपिक (यूडीसी) के समकक्ष वरिष्ठता के अनुसार वेतन दिया जाना चाहिए।
  • 7 जून 2022 एवं 21 जनवरी 2023 को निदेशक अभिलेख एवं परिमाप बिहार, पटना एवं गंगोत्री में संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता-सह-बैठक में मांग पर बनी सहमति के आलोक में आदेश निर्गत किया जाए।
  • सभी सर्वेक्षण कर्मियों को ईएसआईसी कार्ड उपलब्ध कराया जाए तथा ईपीएफओ में सरकारी अंशदान प्रदान किया जाए।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Land Survey Bihar Protest BJP CM Nitish Kumar
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.