Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Police Encounter Live : बिहार में पुलिस एनकाउंटर का वीडियो हुआ वायरल ! फिल्मी स्टाइल में भागे अपराधी, देखें वीडियो.
Bihar

Bihar Police Encounter Live : बिहार में पुलिस एनकाउंटर का वीडियो हुआ वायरल ! फिल्मी स्टाइल में भागे अपराधी, देखें वीडियो.

बिहार पुलिस ने स्कॉर्पियो में सवार होकर आ रहे अपराधियों को घेर लिया। लेकिन अपराधियों ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में गाड़ी रिवर्स गियर में चला दी। पुलिस टीम ने बाइक से रिवर्स गियर में चल रही स्कॉर्पियो का पीछा किया और स्कॉर्पियो के टायरों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 3, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Police Encounter Live : बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे मुजफ्फरपुर पुलिस टीम के जांबाज अफसरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए स्कॉर्पियो में जा रहे अपराधियों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस को देखकर अपराधी गाड़ी रिवर्स गियर में लेकर पीछे भागे। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया और स्कॉर्पियो के टायरों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

Join-Our-WhatsApp-Group

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र की है। जिले के ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने इसकी पुष्टि की है।

Bihar Police Encounter live: बिहार में पुलिस मुठभेड़ का वीडियो आया सामने, देखिए Live Enconter #Breaking। #crime@BiharPolice pic.twitter.com/GBfKecJgad

— BIHAR TODAY (@livebihartoday) September 3, 2025

इस पूरे घटना के बारे में मुजफ्फरपुर के एसपी राजेश सिंह प्रभाकर (ग्रामीण) ने बताया कि साहेबगंज थाना को सूचना मिली थी की स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इलाके में मौजूद हैं। सुचना मिलते ही साहेबगंज थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर जब अपराधियों को घेरा तो पुलिस को देखते ही अपराधी गाड़ी समेत फरार हो गए। एसपी ने कहा कि फिलहाल पुलिस अपरधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साहेबगंज में गांधी चौक के पास पहले से तैनात पुलिसकर्मियों को देखते ही गाड़ी में सवार बदमाशों ने तुरंत गाड़ी रिवर्स की और उसके बाद तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो को लगभग 200 मीटर तक रिवर्स ले जाकर अशोक चौक की तरफ मोड़ लिया और वहां से बैद्यनाथपुर की ओर भाग निकले। पुलिस ने संदिग्ध वाहन का काफी दूर तक पीछा किया और कई राउंड फायरिंग भी की। हालांकि इस दौरान अपराधी गाड़ी समेत भागने में सफल रहे।

पुलिसकर्मियों को पता था कि अपराधी भागने के लिए उन्हें कुचल सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुर पुलिसकर्मी सामने से स्कॉर्पियो पर गोलियां बरसाते रहे। हालांकि, अपराधी चालाकी से गाड़ी को रिवर्स गियर में डालकर भागने में कामयाब रहे। यह मुठभेड़ गांधी चौक से अशोक चौक जाने वाली सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो अशोक चौक से गांधी चौक की ओर आ रही थी।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Police Muzaffarpur Police Encounter Viral Video
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.