Bihar News : बिहार चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर नेताओं को लेकर कई पोस्ट सामने आए। हाल ही में PM मोदी, CM नीतीश कुमार और लोक गायिका और अलीनगर से BJP MLA मैथिली ठाकुर के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

इंस्टाग्राम से पोस्ट किया: गुजरात पुलिस ने जामनगर से पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी ने की। दरभंगा पुलिस के मुताबिक, बहेरी थाने के उजैना गांव के रहने वाले पंकज कुमार ने शुक्रवार को अपनी Instagram ID “पंकज यादव ऑफिशियल” से PM मोदी, CM नीतीश कुमार और मैथिली ठाकुर के बारे में आपत्तिजनक फोटो और रील शेयर किए थे।

गुजरात में मिली लोकेशन: ऐसे पोस्ट सामने आते ही दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी ने साइबर पुलिस स्टेशन को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। इंस्टाग्राम ID की लोकेशन ट्रेस की गई तो पता चला कि वह गुजरात में है।

आरोपी गुजरात में गिरफ्तार: दरभंगा पुलिस ने इसके बाद गुजरात पुलिस को इसकी जानकारी दी। गुजरात की जामनगर पुलिस ने पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर दरभंगा पुलिस गुजरात के लिए रवाना हो गई। आरोपी को बिहार लाया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साइबर DSP विपिन बिहारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

“सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गुजरात पुलिस की मदद से गिरफ्तारी हुई है। आरोपी पंकज यादव को लाने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। दरभंगा लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।” -विपिन बिहारी, साइबर DSP, दरभंगा

जानें कौन है पंकज कुमार ? जानकारी के मुताबिक, पंकज कुमार गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने पिता की मौत पर अपने गांव गया था। इसके बाद वह गुजरात लौट आया, जहां उसने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version