Bihar News : देवर के इश्‍क में पागल एक महिला ने अपने 6 साल की बेटी के साथ खुदकुशी कर ली। घर के कमरे में महिला और उसकी बेटी की लाश फंदे से लटकी मिली। जिस कमरे में लाशें मिली हैं, उस कमरे में तीन फंदे लटके थे। बताया जाता है कि तीसरा फंदा बेटे के लिए लगाया था, लेकिन वह किसी तरह बच गया। घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र मनियारपुर पंचायत के वासुदेवपुरम गांव की है।

जानकारी के अनुसार महिला अपने देवर से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। घटना के संबंध में महिला के पति रौशन चौधरी ने कहा कि – ‘मेरी शादी 7 साल पहले सुमन कुमारी से हई थी। मेरी पत्नी मेरे भाई गुलशन से एकतरफा प्यार करती थी और शादी करना चाहती थी। भाई ओडिशा में रहता है। मैंने उसे काफी समझाया था कि ऐसा नहीं हो सकता है, लेकिन वो शादी के लिए परेशान कर रही थी।’ हालांकि बाद में मैं उसकी शादी अपने भाई से करवाने के लिए राजी भी हो गया था। लेकिन अचानक उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पड़ोसी रीना देवी ने कहा कि उसे अपने देवर से प्रेम था। वह अपने पति की नहीं सुनती थी। 4 दिन पहले बहू के मायके वालों को फोन किया गया कि लड़की को समझाएं, लेकिन वे लोग कह रहे थे कि हमने बात की मेरी बेटी ठीक है।

महिला के बेटे आदर्श ने कहा कि मम्मी ने पहले बहन आराध्या (6) को फंदे से लटकाया, फिर मुझे लटका दिया और अंत में वो खुद लटक गई। मेरा फंदा बड़ा बन गया था, इसलिए मैं फंदे से बाहर निकल गया। उसके बाद मैंने भागकर कमरे का दरवाजा खोला। बाहर दीदी (पड़ोसी) मिली, मैंने उन्हें बताया कि आराध्या और मम्मी मर गईं।

आदर्श के इतना कहने के बाद आसपास के लोग जुटे। मृतका की सास इंदू भी घर के पास पहुंची। सभी कमरे में गए तो मां-बेटी की लाश रस्सी से लटकी हुई थी। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

हालांकि मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमें लग रहा कि हत्या कर लाश को फंदे से लटका दिया गया। घर में मात्र 4 फीट की ऊंचाई पर ही फंदा था और तीन फंदे लटके हुए थे। इससे लगता है हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version