BiharNews : बिहार में एनडीए विधायक दल की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी पर नाराजगी जताई, जिसके बाद उनके समर्थन में कई बीजेपी विधायक खड़े हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप रहे, जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी देखते रहे।

एनडीए विधायक दल की बैठक में विजय सिन्हा और अशोक चौधरी के बीच तीखी बहस हुई। यह विवाद ग्रामीण कार्य विभाग के एक उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक को न बुलाने को लेकर शुरू हुआ।

 

NDA की बैठक में ‘तू-तू, मैं-मैं’… विजय सिन्हा और अशोक चौधरी आपस में भिड़े

 

विजय सिन्हा ने बैठक में प्रह्लाद यादव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद यादव ने सरकार बनाने में समर्थन दिया था और शीर्ष नेताओं को इसकी जानकारी पहले से थी। इसके अलावा विधायकों ने ग्रामीण कार्य विभाग में ग्लोबल टेंडरिंग को लेकर भी नाराजगी जताई।

बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू समेत कई विधायकों ने ग्लोबल टेंडरिंग से होने वाले नुकसान को लेकर अशोक चौधरी से सवाल किए। विजय सिन्हा ने अशोक चौधरी से गठबंधन धर्म का पालन करने को कहा। मुख्यमंत्री के सामने हुई इस तकरार के दौरान भाजपा विधायकों ने अशोक चौधरी के खिलाफ हूटिंग भी की।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version