Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Accident: बिहार में भीषण हादसा ! तेज रफ्तार कार ने बारातियों को कुचला, तीन लोगों की मौत, 15 घायल.
Bihar

Bihar Accident: बिहार में भीषण हादसा ! तेज रफ्तार कार ने बारातियों को कुचला, तीन लोगों की मौत, 15 घायल.

Bihar Accident: बिहार के बेतिया में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल देर रात एक भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 की हालत गंभीर है। इस दुखद दुर्घटना से लोग आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके परिणामस्वरूप जानलेवा दुर्घटनाएँ हो रही हैं। 
Bihar TodayBy Bihar TodayNovember 17, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Accident: बिहार के बेतिया-बगहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल देर रात एक भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 की हालत गंभीर है। यह घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिष्णुउरवा गाँव के पास हुई। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बारातियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से ज़्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और सभी गंभीर रूप से घायलों को लौरिया सीएचसी में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की प्रक्रिया जारी है।

Join-Our-WhatsApp-Group

लौरिया सीएचसी पहुँचने पर स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई। घायलों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया जा रहा है कि इलाज में देरी और कुव्यवस्था से बारातियों में रोष फैल गया। हंगामे के दौरान कुछ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी डर के मारे अपने कमरों में छिप गए, वहीं मारपीट की घटनाएँ भी हुईं। इससे अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार, शिकारपुर थाने के धूमनगर मटियरिया से बाराती बिष्णुउरवा गाँव पहुँचे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे बाराती नाश्ता करके सड़क पार कर रहे थे, तभी बगहा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में मरने वालों में दिनेश कुशवाहा और दो अन्य की पहचान हो गई है, जबकि बाकी मृतकों की पहचान अभी की जा रही है। इस घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। कार चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इस बीच, पुलिस बेबस और मूकदर्शक बनी रही और बारातियों का गुस्सा देखते रहे। लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार करे।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bettiah Bihar News Car Accident
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.