• राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की बड़ी सफलता, हड़ताल खत्म कर लौटे हजारों संविदाकर्मी.
  • बर्खास्त कर्मियों को मिला दूसरा मौका, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दी राहत.
  • पुनर्बहाली के लिए पटना कार्यालय पर उमड़ी भीड़, 2800 संविदाकर्मियों ने दाखिल किया आवेदन.
  • विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की वापसी जारी, 3321 पहले ही ज्वॉइन कर चुके ड्यूटी.

 

पटना 16 सितंबर 2025। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल का असर अब साफ दिखने लगा है। विभाग की ओर से मिले मौके के बाद बड़ी संख्या में बर्खास्त संविदाकर्मी पुनः सेवा में लौट रहे हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 1400 संविदाकर्मी हड़ताल से वापस आ चुके हैं, जबकि 2800 ने पुनर्बहाली के लिए आवेदन दिया है। इनमें से 1004 अपीलों को स्वीकृति भी मिल चुकी है।

विशेष सर्वेक्षण से जुड़े संविदाकर्मी लंबे समय से हड़ताल पर थे, लेकिन विभाग की पहल और अपील करने के विकल्प देने के बाद उनमें वापसी की होड़ लग गई है। शुरुआत में सिर्फ 54 कर्मियों ने वापसी की थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर 402 और अब एक हजार से भी अधिक हो गई है।

विभाग के अनुसार appealdlrs@gmail.com ई-मेल आईडी पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं। अब तक प्राप्त 2800 में से 1004 आवेदनों पर कार्रवाई पूरी कर ली गई है, जबकि शेष पर प्रक्रिया जारी है।

विभाग के पटना कार्यालय में भी संविदाकर्मी अपील अभ्यावेदन दाखिल करने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि 3321 संविदाकर्मी पहले ही हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौट चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में बाकी बचे कर्मी भी आवेदन कर सेवा में लौट आएंगे।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मानना है कि इस पहल से न केवल कामकाज की गति बढ़ेगी बल्कि विशेष सर्वेक्षण परियोजना भी समय पर पूरी हो सकेगी। अधिकारियों ने कहा कि सरकार बर्खास्त कर्मियों को दूसरा मौका दे रही है और यह संविदाकर्मियों के लिए बड़ी राहत है।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version