Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar News : नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान ! 1.15 लाख कर्मचारियों को 11-11 हज़ार रुपये देगी सरकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ?
Bihar

Bihar News : नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान ! 1.15 लाख कर्मचारियों को 11-11 हज़ार रुपये देगी सरकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ?

नीतीश सरकार राज्य की 1 लाख महिला कर्मचारियों के खातों में 11-11 हज़ार रुपये ट्रांसफर करने जा रही है। यह राशि आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को दी जाएगी।
Bihar TodayBy Bihar TodayJuly 31, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar News  : बिहार की नीतीश सरकार राज्य की 1 लाख महिला कर्मचारियों के खातों में 11-11 हज़ार रुपये ट्रांसफर करने जा रही है। यह राशि आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को दी जाएगी। हर आंगनवाड़ी सेविकाओं को 11,000 रुपये मिलेंगे। इसके लिए वित्त विभाग ने समाज कल्याण विभाग को राशि भी आवंटित कर दी है। दरअसल, सरकार की ओर से यह राशि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन खरीदने के लिए दी जा रही है। अभी तक कार्यकर्ताओं को नए मोबाइल देने की बात चल रही थी, लेकिन अब फोन की जगह इसके लिए पैसे दिए जाएँगे।

Join-Our-WhatsApp-Group

यह राशि सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं  के बैंक खातों में भेजी जाएगी। राशि मिलने के एक हफ्ते के अंदर उन्हें मोबाइल खरीदकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी मोबाइल खरीद की रिपोर्ट एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) निदेशालय को भेजेंगे।

आपको बता दें कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब सभी काम ऑनलाइन करने होंगे। हाजिरी बनाने से लेकर बच्चों से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन देनी होगी। इसके लिए आईसीडीएस ने पोषण ट्रैकर बनाया है। हर महीने कार्यकर्ताओं को इस पर सारी जानकारी देनी होगी।

इसके अलावा, हाल ही में आंगनवाड़ी केंद्र के सभी लाभार्थियों की चेहरे की तस्वीरें (फेस कैप्चरिंग) लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत कार्यकर्ताओं को मोबाइल से लाभार्थी की तस्वीर लेकर पोषण ट्रैकर पर देनी होगी। इसके बाद ही लाभार्थी को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। वर्तमान में 80 से 90 प्रतिशत कार्यकर्ताओं के पास मोबाइल नहीं है। इस वजह से चेहरे की तस्वीर लेने की प्रक्रिया काफी धीमी थी। लेकिन अब मोबाइल उपलब्ध होने से इसमें तेजी आएगी।

अभी तक मोबाइल न होने के कारण कार्यकर्ताओं द्वारा कई तरह के बहाने बनाए जाते थे। कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर पर अपलोड न होने का कारण मोबाइल न होना बताती थीं। अब यह समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की ट्रैकिंग भी संभव हो सकेगी।

बता दें कि राज्य भर में एक लाख 15 हजार आंगनवाड़ी केंद्र हैं, जिनमें कार्यकर्ता कार्यरत हैं। आईसीडीएस के अनुसार, राज्य के आधे से ज़्यादा ज़िलों में अभी तक केवल 50% लाभार्थियों के चेहरों की ही तस्वीरें ली जा सकी हैं। इसका मुख्य कारण स्मार्टफ़ोन की कमी बताई जा रही है। पटना ज़िले की बात करें तो अभी तक केवल 60% लाभार्थियों के ही चेहरे खींचे जा सके हैं।

इस संबंध में समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने बताया कि आंगनवाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफ़ोन खरीदने के लिए राशि दी जाएगी। इसके लिए 11-11 हज़ार रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। ये राशि जल्द ही सभी सेविकाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

Join-Our-WhatsApp-Group

Anganwadi Bihar News CM Nitish Kumar
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.