Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar News : बिहार में भूमि विवाद पर बड़ा फैसला ! बिना आदेश अब पुलिस नहीं दिलाएगी दखल-कब्जा, 1 फरवरी से लागू होंगे नए नियम.
Bihar

Bihar News : बिहार में भूमि विवाद पर बड़ा फैसला ! बिना आदेश अब पुलिस नहीं दिलाएगी दखल-कब्जा, 1 फरवरी से लागू होंगे नए नियम.

Bihar News : बिहार में जमीन विवाद से जुड़े मामलों में अब पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित रहेगी। किसी भी पुलिसकर्मी को कोर्ट या सक्षम प्राधिकार के आदेश के बिना जमीन पर दखल कब्जा दिलाने या निर्माण कार्य कराने की अनुमति नहीं होगी। यह नया प्रावधान 1 फरवरी से पूरे राज्य में लागू हो जाएगा।
Bihar TodayBy Bihar TodayJanuary 30, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar News : बिहार में जमीन विवाद से जुड़े मामलों में अब पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित रहेगी। किसी भी पुलिसकर्मी को कोर्ट या सक्षम प्राधिकार के आदेश के बिना जमीन पर दखल कब्जा दिलाने या निर्माण कार्य कराने की अनुमति नहीं होगी। यह नया प्रावधान 1 फरवरी से पूरे राज्य में लागू हो जाएगा।

Join-Our-WhatsApp-Group

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जन कल्याण संवाद के दौरान मिले परिवादों के अध्ययन के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। विभाग ने इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि जमीन विवाद में पुलिस के अनावश्यक हस्तक्षेप पर रोक लगाई जा सके।

भूमि विवाद पर बड़ा फैसला :

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी और प्रधान सचिव सीके अनिल द्वारा जारी संयुक्त पत्र में स्पष्ट किया गया है कि भूमि विवाद के मामलों में पुलिस की भूमिका सिर्फ शांति व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित होगी। किसी भी भूमि विवाद की सूचना संबंधित थाना प्रभारी को अनिवार्य रूप से अंचलाधिकारी को लिखित रूप में देनी होगी। यह जानकारी ईमेल या आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से भी साझा की जा सकेगी जिससे राजस्व और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बन सके।

नए दिशा निर्देशों के अनुसार पुलिस बिना सक्षम प्राधिकार के आदेश के जमीन से जुड़ा कोई कार्य नहीं करा सकेगी। डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि भूमि विवाद के नाम पर न तो थानों की मनमानी चलेगी और न ही पुलिस हस्तक्षेप के जरिए किसी को डराया धमकाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े विवाद राजस्व और न्यायिक प्रक्रिया का विषय हैं न कि पुलिस की मनमर्जी का। जन कल्याण संवाद के दौरान यह लगातार सामने आया कि कई मामलों में कानून व्यवस्था के नाम पर पुलिस ने अनावश्यक हस्तक्षेप किया। यदि बिना सक्षम आदेश के कब्जा दिलाने चहारदीवारी कराने या निर्माण कराने की शिकायत मिलती है तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना डायरी में दर्ज करनी होगी पूरी जानकारी :

दिशा निर्देशों के तहत किसी भी भूमि विवाद की सूचना मिलने पर थाना को स्टेशन डायरी में अलग और स्पष्ट प्रविष्टि करना अनिवार्य होगा। इसमें दोनों पक्षों का नाम पता विवाद का प्रकार विवादित भूमि का पूरा विवरण जैसे थाना खाता खेसरा रकबा और किस्म दर्ज किया जाएगा। साथ ही विवाद का संक्षिप्त विवरण और पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक कार्रवाई भी लिखी जाएगी। यह भी स्पष्ट करना होगा कि मामला प्रथम दृष्टया किस राजस्व न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Land Mutation Land Dispute
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.