Bihar News : बिहार के राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रसिद्द होटल सम्राट इंटरनेशनल में भयंकर आग लग गई। आग लगने से होटल में अफरा-तफरी मच गई। घबराकर कुछ लोग खिड़की से कूद गए। इस हादसे में जख्मी 5 लोगों को PMCH में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त होटल के अंदर करीब दो दर्जन से अधिक लोग थे। जिनमे कुछ लोग घबराकर खिड़की से कूद गए। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के डाकबंगला इलाके की है। हालांकि आग लगने की वजहका अभी तक सामने नहीं आयी है।
पुलिस गश्ती दल ने आग देखी और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। दमकल टीम ने करीब 15 लोगों को आगे से खींचकर बचा लिया।
आग की लपटें देखकर होटल के कमरे में मौजूद कुछ लोग खिड़की से कूद गए। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। 5 घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि आस-पास की इमारत को भी खाली करा लिया गया। हालाँकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बताया जाता है कि आग लगने के समय होटल के अंदर दो दर्जन से लोग थे। आग की लपटें इतनी तेज थी की उसे दूर से ही देखा जा सकता था। इस दौरान होटल में मौजूद कुछ लोगों ने खिड़की से छलांग लगा दी, जिन्हे जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

