Bihar News : बिहार के गया जिले में अहियापुर स्टेट हाईवे 69 पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने कोंच थाने को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह गरजू बिगहा गाँव के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शव को देखा। महिला के शव के पास मिले आधार कार्ड पर दिए गए पते से शवों की पहचान डीहा गाँव निवासी चंदन चौधरी और पूजा गोस्वामी के रूप में हुई है। घटनास्थल के पास के ग्रामीणों ने मृतक के गाँव में संपर्क करके इसकी पुष्टि की।
बताया जा रहा है कि शादीशुदा होने के बावजूद, यह जोड़ा प्रेम प्रसंग के चलते तीन-चार महीने पहले गाँव से गायब हो गया था। कुछ दिन पहले वे वापस लौट आए, लेकिन पूजा अपने पति के घर जाने के बजाय चंदन के घर पर ही रही।

