Bihar News : बिहार के नालंदा ज़िले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक 5 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद पीड़ित बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार :
घटना की जानकारी पीड़ित बच्चे की माँ ने दी। उसने बताया कि गुरुवार शाम को उसका बेटा घर के पास खेल रहा था। उसी समय, उसी गाँव का रहने वाला 20 साल का प्रह्लाद धाड़ी उसे बिस्किट और चॉकलेट का लालच देकर खेत में ले गया, और वहाँ आरोपी ने घिनौना काम किया। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
गाँव वालों के अनुसार, प्रह्लाद धाड़ी भी गाँव का ही एक युवक है और खेती का काम करता है। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। सरमेरा थाने के इंचार्ज सकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि पीड़ित बच्चे और उसकी माँ के बयानों के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

