Bus Accident : स्वतंत्रता दिवस के दिन पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान ज़िले में एक दुखद सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नाला फेरी घाट के पास एक तेज़ रफ़्तार निजी बस एक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 35 यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बस में कुल 45 यात्री सवार थे। इनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। ये सभी यात्री बिहार के हैं और तीर्थ यात्रा पर गए थे। बस दुर्गापुर जा रही थी।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। 35 घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बहुत तेज़ गति से चल रही थी और चालक को खड़ा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया। इस वजह से बस ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर ही फंस गए।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version