Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Jamin Jamabandi : विशेष राजस्व महाअभियान में घोर अनियमितता ! खाता, खेसरा में सुधार के लिए भटक रहे लोग.
Bihar

Bihar Jamin Jamabandi : विशेष राजस्व महाअभियान में घोर अनियमितता ! खाता, खेसरा में सुधार के लिए भटक रहे लोग.

बिहार में चल रहे राजस्व महाअभियान में विभाग द्वारा जारी नियमों और दिशा-निर्देशों का जमीनी स्तर पर पालन नहीं हो रहा है। इस महाअभियान में घोर अनियमितता बरती जा रही है। इससे रैयतों को परेशानी हो रही है।
Bihar TodayBy Bihar TodayAugust 27, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Jamin Jamabandi : बिहार में भूमि संबंधी विवादों के स्थायी समाधान हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष राजस्व महाअभियान को लेकर विभाग की ओर से जो नियम व दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उसका अनुपालन धरातल पर नहीं किया जा रहा है। इस महा अभियान में पूरी तरह अनियमितता और लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण रैयतों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Join-Our-WhatsApp-Group

विभाग के अनुसार इस अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन अर्थात वर्ष 2017 से पहले के दस्तावेजों को दुरुस्त किया जाना है, लेकिन इस अभियान का लाभ उन लोगों को नहीं मिल रहा है जिनके पास खतियान वाली जमीन है, जिसमें ऑनलाइन रसीद जारी हो रही है, रकबा दिख रहा है, रैयत का नाम भी दिख रहा है, लेकिन खाता खेसरा दर्ज नहीं है। ऐसे लोगों को खाता, खेसरा सुधार में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के लक्ष्मीपुर निवासी शिवशंकर सिंह ने बताया कि उनके पास जमाबंदी पंजी तो है, लेकिन उस पर खाता खेसरा संख्या दर्ज नहीं है। जब उन्होंने इसकी जानकारी लेने के लिए राजस्व कर्मचारी से बात की तो जानकारी सही ढंग से नहीं बताई जा रही है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। अब यह जानकारी उन्हें कहाँ से मिलेगी? कौन बताएगा?

वहीं, जिले के सकरा, साहेबगंज, कुढ़नी समेत कई प्रखंडों के लोगों ने बताया कि विभाग का आदेश है कि लोगों को माइक के माध्यम से शिविर की तिथि और स्थान की जानकारी दी जाए, लेकिन न तो यहाँ शिविर लगाया जा रहा है, न ही माइकिंग की जा रही है। सारा अभियान सिर्फ़ कागज़ों पर चल रहा है।

वहीं, पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया अंचल के हरपुर गढ़वा के भोगाड़ी गाँव के शेख समसुल जोहा, शेख जुमन, रमपुरवा महनवा के शेख हारून ने बताया कि उनके दादा के नाम से ज़मीन की जमाबंदी ऑनलाइन दर्ज है, लेकिन उसमें खाता खेसरा दर्ज नहीं है। इन लोगों का कहना है कि उनके पास खतियान उपलब्ध नहीं है और रिकॉर्ड रूम में भी यह उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है। दूसरी ओर, जिन लोगों के पूर्वज अपने समय से ज़मीन पर काबिज़ हैं और जिनके दस्तावेज़ खो गए हैं, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विदित हो कि बिहार में जमीन के दस्तावेज में सुधार के लिए सरकार द्वारा 16 अगस्त से 20 सितंबर तक विशेष राजस्व अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक पंचायतों में शिविर लगाकर भूस्वामियों के जमीन के जमाबंदी और दस्तावेज में सुधार किया जाना है।

विभाग के अनुसार इस शिविर के माध्यम से लोगों को चार प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। जिनमें त्रुटिपूर्ण जमाबंदी को ठीक कराना, छूटी हुई जमाबंदी के लिए नई जमाबंदी कायम करना, मृत जमाबंदीदार के उत्तराधिकारी के नाम पर म्यूटेशन कराना और सहमति के आधार पर बंटवारा करके म्यूटेशन कराने की सुविधा दी जानी है। इसके लिए रैयतों के घर- घर जाकर जमाबंदी बनवाने के लिए आवेदन पत्र का वितरण किया जाना है। राजस्व विभाग का यह अभियान 20 सितंबर तक चलेगी।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Jamin Jamabandi Land Record
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
Advertisement

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026 : इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़े आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2026 : इन तीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़े आज का राहिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : इन चार राशियों को मिल सकते हैं अच्छे जॉब ऑफर, पढ़ें आज का अपना राशिफल.

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा तगड़ा लाभ, पढ़े आज का राशिफल.

Advertisement

Trending Posts

Mp Pappu Yadav : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी से पहले खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

February 7, 2026

Holi Special Trains : होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! 1 मार्च से 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लिस्ट यहां देखें.

February 6, 2026

Good News : बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा, नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान.

February 6, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.