Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Free Bijli : बिहार में स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं करना होगा रिचार्ज.
Bihar

Bihar Free Bijli : बिहार में स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं करना होगा रिचार्ज.

विभाग के अनुसार, अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर ग्राहकों को महीने में 125 यूनिट तक ही बिजली की खपत करने पर रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ऐसे ग्राहकों की बिजली नहीं काटेगी।
Bihar TodayBy Bihar TodayJuly 22, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Free Bijli : बिहार में भारी बिजली की मार से परेशान स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। विभाग के अनुसार, अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर ग्राहकों को महीने में 125 यूनिट तक ही बिजली की खपत करने पर रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ऐसे ग्राहकों की बिजली नहीं काटेगी। लेकिन जिन ग्राहकों पर पहले से बकाया है, उन्हें रिचार्ज कराना होगा, ताकि हर महीने कटने वाली राशि को समायोजित किया जा सके। वहीं, पोस्टपेड ग्राहकों को अगले महीने से बिल में 125 यूनिट खपत काटकर बिजली बिल दिया जाएगा।

Join-Our-WhatsApp-Group

बिजली कंपनी द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने हाल ही में सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक 100% सब्सिडी (मुफ्त) बिजली देने की घोषणा की है। बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य के कुल 1.86 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। वहीं इसमें से 1.67 करोड़ ऐसे उपभोक्ता हैं, जो महीने में 125 यूनिट तक ही बिजली की खपत करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। यानि इन उपभोक्ताओं को अब एक पैसा भी नहीं देना होगा।

बिजली कंपनी ने बताया कि नई योजना के मुताबिक अब पोस्टपेड मीटर में 125 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को शून्य बिजली बिल दिया जाएगा, वहीं प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता रिचार्ज किए बिना ही 125 यूनिट तक बिजली का उपयोग कर सकेंगे। जबकि अगर कोई उपभोक्ता 125 यूनिट से ज़्यादा खपत करते हैं, तो उन्हें रियायती दरों पर बिजली मिलती रहेगी। यानि बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी पहले की तरह मिलती रहेगी।

बता दें कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय बिजली की दर 7.42 रुपये प्रति यूनिट तय की है। इसमें राज्य सरकार 4.97 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी दे रही है, जो जारी रहेगी। यानि 125 यूनिट से अतिरिक्त खपत करने पर ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को सिर्फ़ 2.15 रुपये प्रति यूनिट की दर से ही बिजली शुल्क देना होगा।

जबकि शहरी क्षेत्रों में 100 यूनिट तक के लिए 7.42 रुपये प्रति यूनिट की दर तय की है। इस पर सरकार 3.30 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी देती है और उपभोक्ताओं को सिर्फ़ 4.12 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना पड़ता था। अब चूँकि 125 यूनिट तक बिजली 100% रियायती (मुफ़्त) कर दी गई है।

ऐसे में शहरी उपभोक्ताओं को यानी 125 यूनिट से ज़्यादा बिजली खपत करने पर दूसरे स्लैब के हिसाब से बिजली बिल देना होगा। सरकार ने दूसरा स्लैब में 8.95 रुपये प्रति यूनिट तय किया है। इस पर भी सरकार के द्वारा मिलने वाली सब्सिडी पहले की तरह जारी रहेगी। यानि इन उपभोक्ताओं को 3.43 रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी की राशि घटाकर मात्र 5.52 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Free Bijli CM Nitish Kumar Smart Meter
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.