Bihar Exit Polls Result 2025 :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के Axis My India Exit Poll  के नतीजे जारी हो गए हैं। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, इस बार कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है। महागठबंधन और एनडीए के साथ, पीके की जन सुराज पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल भी चुनावी मैदान में हैं।

एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे!

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 121 से 141 सीटें मिलेंगी। वहीं महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है। जनसुराज को 0-2 सीटें, एआईएमआईएम को 0-5 सीटें और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी होगी:

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में आरजेडी को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है। आरजेडी को 67-76 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 50-56 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, जेडीयू 56-62 सीटों पर सिमट सकती है।

जन सुराज और एआईएमआईएम कितनी सीटें जीतेंगे?

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, जन सुराज को 0-2 सीटें, एआईएमआईएम को 0-2 और अन्य को 0-5 सीटें मिल सकती हैं।

किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी?

 

एनडीए में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी:

भाजपा 50-56
जदयू 56-62
लोजपा (आर) 11-16
हम 2-3
रालोम 2-4

महागठबंधन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी:

  • राजद 67-76
  • कांग्रेस 17-21
  • वीआईपी 3-5
  • वामपंथी 10-14
  • आईआईपी 01
  • आईएनडी 0-1

जन सुराज और AIMIM को कितनी सीटें मिलेंगी?

  • जन सुराज – 0-2
  • एआईएमआईएम 0-2 सीटें
  • अन्य 1-5 सीटें

 

किस पार्टी को मिला कितना प्रतिशत वोट शेयर ?

एक्सिस माई इंडिया ने अनुमान लगाया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 43 प्रतिशत और महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिलेगा। सर्वेक्षण एजेंसी के अनुसार, प्रशांत किशोर की जन सुराज को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। जबकि 12 प्रतिशत वोट अन्य को मिल सकते हैं।

48 प्रतिशत महिलाओं ने एनडीए को वोट दिया।
37 प्रतिशत महिलाओं ने महागठबंधन को वोट दिया।

42 प्रतिशत किसानों ने एनडीए को वोट दिया।
43 प्रतिशत किसानों ने महागठबंधन को वोट दिया।

43 प्रतिशत निजी कर्मचारियों ने एनडीए को वोट दिया।
38 प्रतिशत निजी कर्मचारियों ने महागठबंधन को वोट दिया।

43 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों ने एनडीए को वोट दिया।
37 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों ने महागठबंधन को वोट दिया।

Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version