Bihar Elections 2025: जेडीयू ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास में संभावित प्रत्याशियों को पार्टी का चुनाव चिन्ह (सिंबल) सौंपा जा रहा है। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस प्रक्रिया के साथ ही सीटों की अदला-बदली भी शुरू हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, जेडीयू विधायक और मंत्री रत्नेश सदा को सोनबरसा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पहले चर्चा थी कि यह सीट चिराग पासवान के कोटे में जाएगी। इसके अलावा कई अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों को लेकर स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है :
- भोरे से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार
- सोनबरसा से मद्यनिषेध मंत्री रत्नेश सदा
- राजपुर से पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला
- जमालपुर से पूर्व मंत्री शैलेश कुमार
- वैशाली से सिद्धार्थ पटेल
- झाझा से दामोदर रावत
- महनार से उमेश कुशवाहा (कल करेंगे नामांकन)
अनंत सिंह को मिला पार्टी का सिंबल :
हालांकि, पार्टी ने अभी तक औपचारिक रूप से उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। लेकिन यह साफ संकेत है कि जेडीयू ने अपने स्तर पर लगभग सभी सीटों पर फैसला ले लिया है।
पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन की कोशिश में जदयू :
इस बार जेडीयू 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उतनी ही सीटों पर उसकी सहयोगी बीजेपी भी मैदान में रहेगी। पार्टी का फोकस पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने पर है।
पिछली बार का प्रदर्शन :
2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 115 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सिर्फ 43 पर जीत हासिल कर सकी थी. उस समय पार्टी का वोट शेयर 15.39% रहा था. वहीं, बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और 74 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
दो चरणों में होगा मतदान, 14 नवंबर को रिजल्ट :
इस बार बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार पहला चरण के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को शेष 122 सीटों पर मतदान होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी, और इसी दिन तय होगा कि बिहार की सत्ता पर कौन काबिज होगा।

