Bihar Election 2025  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची में 51 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। प्रशांत किशोर की पार्टी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पोती और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी को भी टिकट दिया है। कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को समस्तीपुर जिले की मोरवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ ​​आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह, नालंदा जिले की अस्थावां विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के स्कूल बैग चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगी।

जागृति ठाकुर को मोरवा से जन सुराज पार्टी का टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने इलाके में प्रचार भी शुरू कर दिया था। जागृति बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के छोटे बेटे वीरेंद्र नाथ ठाकुर की बेटी हैं। पिछले साल वह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हुई थीं।

 

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह की बेटी को भी जन सुराज पार्टी का टिकट मिला है। लता सिंह को अस्थावां से जन सुराज पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। आरसीपी सिंह ने गुरुवार को जन सुराज पार्टी कार्यालय में पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

नालंदा जिले की अस्थावां विधानसभा सीट जेडीयू का गढ़ मानी जाती है। जेडीयू के जितेंद्र कुमार लगातार पांच बार यहां से विधायक रहे हैं। अब आगामी चुनाव में जन सुराज पार्टी की लता सिंह एनडीए और महागठबंधन को चुनौती देती नजर आएंगी।

उधर, जन सुराज पार्टी की पहली उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। टिकट कटने पर एक दर्जन से ज्यादा नेताओं ने नारेबाजी की। खबरों के मुताबिक, लता सिंह को टिकट देने को लेकर आरसीपी सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

 

जन सुराज पार्टी के 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी में इन कैंडिडेट को मिला टिकट :

  1. वाल्मीकि नगर – डॉ. द्रिग नारायण प्रसाद
  2. लौरिया – सुनील कुमार
  3. हरसिद्धि (एससी) – अवधेश राम
  4. ढाका – डॉ. लाल बाबू प्रसाद
  5. सुरसंड – उषा किरण
  6. रून्नीसैदपुर – विजय कुमार साह
  7. बेनीपट्टी – मोहम्मद परवेज आलम
  8. निर्मली – राम प्रवेश कुमार यादव
  9. सिक्ती – राघिब बब्लू
  10. कोचाधामन – अबू अफ्फान फारुक़ी
  11. अमौर – अफरोज आलम
  12. बैसी – मोहम्मद शाहनवाज आलम
  13. प्राणपुर – कुणाल निषाद उर्फ सोनू सिंह
  14. आलमनगर – सुभोध कुमार सुमन
  15. सहरसा – किशोर कुमार
  16. सिमरी बख्तियारपुर – सुरेंद्र यादव
  17. महिषी – शमीम अख्तर
  18. दरभंगा ग्रामीण – शोएब खान
  19. दरभंगा – आर. के. मिश्रा
  20. केोटी – बिल्लू साहनी
  21. मीनापुर – तेज नारायण साहनी
  22. मुजफ्फरपुर – डॉ. अमित कुमार दास
  23. गोपालगंज – डॉ. शशि शेखर सिन्हा
  24. भोरे (एससी) – प्रीति किन्नर
  25. रघुनाथपुर – राहुल कीर्ति सिन्हा
  26. दरौंधा – सत्येंद्र कुमार यादव
  27. मांझी – यदुवंश गिरी
  28. बनियापुर – श्रवण कुमार महतो
  29. छपरा – जय प्रकाश सिंह
  30. परसा – मुसाहब महतो
  31. सोनपुर – चंदन लाल मेहता
  32. कल्याणपुर (एससी) – राम बालक पासवान
  33. मोरवा – जागृति ठाकुर
  34. मठियानी – डॉ. अरुण कुमार
  35. बेगूसराय – सुरेंद्र कुमार साहनी
  36. खगड़िया – जयंती पटेल
  37. बेलदौर – गजेन्दर कुमार सिंह (निषाद)
  38. परबत्ता – विनय कुमार वरुण
  39. पीरपैंती (एससी) – घनश्याम दास
  40. बेलहर – ब्रज किशोर पंडित
  41. अस्थावां – लता सिंह
  42. बिहारशरीफ – दिनेश कुमार
  43. नालंदा – कुमारी पूनम सिन्हा
  44. कुम्हरार – के. सी. सिन्हा
  45. आरा – डॉ. विजय कुमार गुप्ता
  46. चेनारी (एससी) – नेहा कुमारी (नटराज)
  47. करगहर – रितेश रंजन (पांडेय)
  48. गोह – सीता राम दुखारी
  49. नबीनगर – अर्चना चंद्रा
  50. इमामगंज (एससी) – डॉ. अजीत कुमार
  51. बोध गया (एससी) – लक्ष्मण मांझी
Share.

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Exit mobile version