Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Election : तेजस्वी यादव ने दोहराया वादा ! सरकार बनी तो हर परिवार को नौकरी, महिलाओं को 30 हजार और 500 में सिलेंडर.
Bihar

Bihar Election : तेजस्वी यादव ने दोहराया वादा ! सरकार बनी तो हर परिवार को नौकरी, महिलाओं को 30 हजार और 500 में सिलेंडर.

Bihar TodayBy Bihar TodayOctober 29, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Election 2025 : समस्तीपुर में बुधवार को आयोजित एक जनसभा में राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने पुराने वादे को दोहराते हुए कहा कि यदि महागठबंधन की सरकार बनी, तो राज्य की सत्ता संभालने के 20 दिनों के भीतर एक अधिनियम लाया जाएगा, जिसके तहत हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Join-Our-WhatsApp-Group

तेजस्वी यादव समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा, महिलाएं, बेरोजगार और अनुसूचित वर्ग के लोग आज भी “बीते दो दशकों के ठहराव” में जकड़े हुए हैं। उनकी सरकार बनी तो महिलाओं के लिए पेंशन, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन लाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

राजद नेता ने भाजपा और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि “बीते 20 वर्षों में बिहार की एक पूरी पीढ़ी बेरोजगारी, पलायन, अपराध, कमजोर शिक्षा व्यवस्था, जर्जर अर्थव्यवस्था, अफसरशाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।” उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को खत्म करना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है और सरकार बनने पर जिन परिवारों में कोई सरकारी नौकरी नहीं है, वहां एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनकी पिछली सरकार के 17 महीनों में पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया गया। उन्होंने कहा, “लालू जी ने सामाजिक न्याय दिलाया, अब हम आर्थिक न्याय देंगे। बेरोजगारी, महंगाई और घूसखोरी को हम ‘क्लीन बोल्ड’ करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि “उम्र में भले छोटा हूं, लेकिन वादों का पक्का हूं। मेरा वादा कोई जुमला नहीं, बल्कि जनता से किया गया वचन है। सरकार बनने के 20 दिन के भीतर इसे पूरा किया जाएगा।” तेजस्वी ने वादा किया कि बिहार को अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त बनाया जाएगा तथा “पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई” पर केंद्रित सरकार दी जाएगी।

महिलाओं के लिए उन्होंने “माई बहिन मान योजना” की घोषणा की, जिसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को हर माह ₹2,500, सालाना ₹30,000 और पांच वर्षों में ₹1.5 लाख की सहायता दी जाएगी।

नीतीश सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है – मुकेश सहनी :

कार्यक्रम में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है और अब बिहार को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नई दिशा मिलेगी। वहीं अखिल भारतीय पान महासंघ के अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य किए हैं और जनता से उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।

सभा में विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा का विकास मॉडल अब पूरे बिहार में चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा, “मैंने पिछले 15 वर्षों से नेता नहीं, बेटे की तरह इस क्षेत्र की सेवा की है और आगे भी जनता के सुख-दुख में साथ रहूंगा।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने की, जबकि संचालन माकपा नेता सत्यनारायण सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुखिया राजीव कुमार राय ने दिया। इस अवसर पर प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित ने तेजस्वी यादव को मिथिला की लोक परंपरा का प्रतीक सामा-चकेवा भेंट कर सम्मानित किया।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Election 2025 Samastipur Tejashwi Yadav
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.