Close Menu
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
  • Home
  • News
  • Bihar
  • India
  • Politics
  • Business
  • Career
  • Technology
  • Auto
Subscribe
Bihar Today :  Bihar News in Hindi
Home»Bihar»Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर आया बड़ा अपडेट, तेजस्वी के घर हुई मेगा बैठक में बन गयी सहमति.
Bihar

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर आया बड़ा अपडेट, तेजस्वी के घर हुई मेगा बैठक में बन गयी सहमति.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शनिवार को पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर हुई बैठक में सहमति बन गयी है। अब जल्द ही इसका ऐलान होगा।
Bihar TodayBy Bihar TodaySeptember 7, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Follow Us
Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की एक बड़ी बैठक शनिवार को तेजस्वी यादव के घर पर हुई। इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद बाहर आए नेताओं ने बताया कि इस बैठक में कई बातें तय हुई हैं। सीट बंटवारे पर अंतिम फैसले की जानकारी जल्द ही सामने आएगी।

Join-Our-WhatsApp-Group

इस बैठक में शामिल घटक दल वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीट को लेकर सारी बातें तय हो गई हैं। इसका अंतिम स्वरूप 15 सितंबर से पहले आपके सामने आ जाएगा। कुछ नए दल भी शामिल हुए हैं, तेजस्वी यादव जल्द ही आपको इसके बारे में बताएंगे कि उनकी क्या भूमिका होगी? लेकिन हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

तेजस्वी बोले- सभी दलों से बातचीत हुई :

बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, “चुनाव को लेकर नेताओं से लगातार बातचीत चल रही है। आज सभी दलों से बातचीत हुई है। बिहार की हालत खराब है, 20 साल से राज्य में कुछ नहीं हुआ है। सरकार हमारी ‘माई बहन मान योजना’ की नकल भी बना रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई फर्जी फॉर्म नहीं भरा जा रहा, लोग अपनी मर्जी से जुड़ रहे हैं।

झामुमो और पशुपति पारस की पार्टी भी अब इंडिया गठबंधन में शामिल :

बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने साफ किया कि अब झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस गुट को भी गठबंधन में शामिल किया जाएगा। राजेश राम ने कहा कि बैठक काफी सकारात्मक रही। ज्यादातर सीटों पर फॉर्मूला तय हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस गुट को भी सीटें दी जाएंगी। हर दल को थोड़ा – थोड़ा त्याग करना होगा, ताकि जल्द ही अंतिम फॉर्मूला तैयार हो सके।

दिल्ली में बैठक के बाद होगी घोषणा:

इस बार कांग्रेस तेजस्वी यादव से ऐसी सीटों की मांग कर रही है। जहाँ उन्हें अच्छा फीडबैक मिला है, और वे ज़्यादा से ज़्यादा सीटें जीतने के लिए अच्छी सीटें चाहेंगे। जिसके चलते उनकी सीटों की संख्या अच्छी है। पटना की बैठक से साफ़ है कि इंडिया गठबंधन में नए दलों के शामिल होने और सीट शेयरिंग पर सहमति के बाद अब दिल्ली में होने वाली बैठक में फ़ॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बता दें कि पशुपति पारस के साथ सूरजभान सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हैं। ऐसे में पशुपति गुट के भारत गठबंधन में शामिल होने से चिराग पासवान की लोजपा के वोट बैंक में बिखराव होगा।

सीटों का बंटवारा कैसे होगा, इस पर रहेगी नजर :

दूसरी ओर, झारखंड मुक्ति मोर्चा का झारखंड से सटे भागलपुर, बांका, मुंगेर जैसे इलाकों में अच्छा जनाधार है। यह जनाधार भी इंडिया गठबंधन से जुड़ेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन सभी दलों के जुड़ने से महागठबंधन में सीटों का बंटवारा कैसे तय होता है।

Join-Our-WhatsApp-Group

Bihar Election 2025 Mahagathbandhan Mukesh Sahani Tejashwi Yadav
Follow on WhatsApp Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Unknown's avatar
Bihar Today
  • Website

बिहार टुडे (bihartodayonline.com) एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, और विश्वसनीय समाचार माध्यम है. इस पर राजनीति, व्यापार, करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है.

Related Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
Advertisement

Latest Posts

Good News : खुशखबरी! अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तय ! निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम, जानें कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Trending Posts

LPG Connection Rule : नए कनेक्शनों पर अस्थायी रोक ! बंद पड़े कनेक्शन भी नहीं होंगे चालू, एजेंसियों को जारी निर्देश

March 17, 2026

Bihar Politics : सीएम नीतीश इस दिन देंगे इस्तीफा ! जेडीयू से बन सकता है दो डिप्टी CM, जानें कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री ?

March 14, 2026

PM Kisan Yojana 22nd Installment : अगर खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 22वीं क‍िस्‍त की राशि तो क्या करें ?

March 14, 2026
© 2026 Bihar Today
  • About
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.